लग गई सोनम कपूर को मेहंदी, सामने आया पहला VIDEO

0
752

सोनम कपूर मंगलवार को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। रविवार को उनके हाथों में मेहंदी भी लग गई। मेहंदी सेरेमनी की थीम सफेद रखी गई जिसमें कपूर फैमिली के साथ बाकी बॉलीवुड स्टार्स भी शरीक हुए। वहीं शादी है 8 मई की सुबह। और इसके बाद 8 मई की शाम, होटल लीला से है सोनम कपूर का रिसेप्शन। बता दें सोनम और आंनद की शादी सिख रिवाज से होगी। वो भी दिन में।

माना जा रहा है कि शादी के बाद आनंद मुंबई शिफ्ट होने वाले हैं और इसलिए वो और सोनम कपूर एक नया घर ढूंढ रहे हैं। इससे पहले खबरें थीं कि शादी के बाद सोनम लंदन शिफ्ट हो जाएंगी। फिलहाल शादी के घर में तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। रिया कपूर ने कल एक वीडियो शेयर किया था जहां वो, अर्जुन, अंशुला सब सोनम के कमरे में तैयारियां डिसकस कर रहे थे।

वहीं मेंहदी के रस्मों को पूरा करने और सोनम के दीदार करने उनके होने वाले पति आनंद अहूजा भी कपूर निवास पहुंचे।दूल्हे राजा आनंद का स्वागत ढोल बजाकर देसी अंदाज में किया गया। आनंद कार से सोनम के घर पहुंचे. इस दौरान जाह्नवी कपूर और शनाया कपूर अपने होने वाले जीजाजी का स्वागत करती हुई नजर आईं। जाह्नवी ने शरारा पहना हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

बता दें इस दौरान जाह्नवी, अर्जुन, करण आदि स्टार्स मीडिया से रूबरू हुआ, बताते चले इसी साल फरवरी में सोनम कपूर की आंटी यानी श्रीदेवी का दुबई में निधन हुआ था। दुख की घड़ी के बाद कपूर परिवार में सोनम की शादी फिर से एक अच्छा माहौल लेकर आई है।

💛💛💛 #everydayphenomenal

A post shared by Maheep Kapoor (@maheepkapoor) on

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )