क्या सच में राहुल गांधी की दुल्हनियां बनने जा रही है रायबेरली की ये लड़की, देखिए तस्वीरें

0
908

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव में बिजी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक खबर आग की तरफ फैल गई है। जहां एक तरह कांग्रेस एमएलए इस खबर से हैरान है वहीं राहुल गांधी के फैन उन्हे तोहफे भेजकर बधाई दे रहे हैं।

वैसे राहुल की शादी को लेकर देश में इस तरह का माहौल पहली बार नहीं बना है, लेकिन इस बार मामला खास इसलिए है क्योंकि लड़की का नाम, पता और बायोडाटा तक सामने आ गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जिस लड़की की फोटो वायरल हो रही है वो यूपी के रायबरेली से कांग्रेस विधायक के परिवार वाली फोटो है।

वैसे कांग्रेस अध्यक्ष की शादी की खबर पर लोग इसलिए भी जल्दी यकिन कर ले रहे हैं, क्योंकि जिस लड़की का नाम सोशल मीडिया पर लिया जा रहा है वो खुद कांग्रेस से विधायक है। लेकिन यहां मजेदार बात ये है कि खुद अदिति सिंह ने ही इस वायरल खबर को झूठ बता दिया है।

अदिति ने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि ये सब मात्र एक अफवाह है और राहुल गांधी जी मेरे भाई जैसे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि उनके परिवार के साथ राहुल का संबंध बहुत पुराने समय से मधुर रहा है।

rahul marraigeविपक्ष पर लगा आरोप-
अदिति सिंह के सुर्खियों में आते उनका पहला बयान भी सबके सामने आय। उन्होंने कहा इन अफवाहों के पीछे राजनीतिक साजिश( विपक्ष)  हो सकती है। कुछ लोग सियासी तौर पर उन्हें कमजोर करना चाहते हैं और उन्हीं लोगों ने इस तरह की अफवाह फैलाई होगी। अदिति ने साफ किया कि वह इन चीजों से डरने वाली नहीं है और अफवाहे तोड़ नहीं सकती हैं।

Master

कौन है अदिति सिंह
अदिति सिंह कांग्रेस से विधायक है।90 हजार से अधिक मतों के अंतर के साथ अपना पहला चुनाव जीता है और वह ड्यूक यूनिवर्सिटी, यूएसए से मैनेजमेंट स्टडीज में मास्टर्स हैं। वह रायबरेली विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके अपने पिता अखिलेश की जगह लेने के लिए भारत लौट आईं। 29 वर्षीय विधायक को प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी सहयोगियों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )