द स्काई इज पिंक ट्रेलर: प्यार-संघर्ष और ट्रैजिक की शानदार कहानी, जरूर देखें Video

0
1257

मुम्बई: फिल्म द स्काई इज पिंक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में एकबार फिर कमबैक किया है। प्रियंका की इससे पहले हिन्दी फिल्म बाजीराव मस्तानी थी।  द स्काई इज पिंक 25 देशों में रिलीज होगी। ये मूवी उन दर्शकों के लिए खास होगी जो प्रियंका और जायरा वसीम के फैंस हैं। द स्काई इज पिंक प्रियंका की कमबैक मूवी होने के साथ ये जायरा वसीम की आखिरी फिल्म भी है। दरअसल, चाइल्ड आर्टिस्ट जायरा ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया है।

द स्काई इज पिंक सोनाली बोस के निर्देशन किया है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहान अख्तर, रोहित शरफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। द स्काई इज पिंक सिनेमाघरों में 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। अब बात करते हैं फिल्म की कहानी की तो फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित हैं। दरअसल, ये फिल्म लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर रहीं आयशा चौधरी पर आधारित है।

जिनकी महज 18 साल की उम्र में पल्मनरी फाइबरोसिस बीमारी से निधन हो जाता है। ट्रेलर की शुरुआत जायरा वसीम की आवाज से होती है जो अपने माता-पिता (प्रियंका चोपड़ा-फरहान अख्तर) की ट्रैजिक लव स्टोरी के बारे में बताती है. दोनों की लव लाइफ में यूटर्न उनकी बेटी जायरा बनकर आती है। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी, इमोशंस और फैमिली लव सब दिखाया गया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..