सावधान: महिलाओं की वेशभूषा में Viral हुए इस वीडियो की सच्चाई कुछ और है

0
2370

सोशल मीडिया से: बच्चा चोर का एक वीडियो व्हाट्सऐप पर बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में महिलाओं के कपड़े पहने कुछ पुरूष नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक घर के बाहर खूब भीड़ भी नजर आ रही है। इस वीडियो की जब हमने पड़ताल की सच्चाई कुछ और निकलकर सामने आयी।

पहले आपको बताते हैं ये वीडियो सोशल मीडिया पर किस रूप में शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो फेसबुक के पेज ‘पहचान फरीदाबाद’ पर अपलोड किया है। वीडियो के साथ  “सुरक्षित हुए शहर के बच्चे, पकड़ी गई बच्चा चोरी करने वाली गैंग” के मैसेज के साथ साझा किया है। इस वीडियो को 3,800 बार से ज्यादा शेयर किया है। ये पूरी घटना हरियाणा में बल्लभगढ़ शहर के डीग इलाके की है। जहां पुलिस इस पूरी गैंग को गिरफ्तार किया है।

बता दें ये बच्चा चोरी की खबर झूठी है। दरअसल महिलाओं के कपड़े पहने ये पुरूष धार्मिक नृत्य मंडली के सदस्य हैं जिन्होंने डीग के पास के गांव साहुपुरा में कार्यक्रम किया था। जब ये मंडली लौटने लगी। तो कुछ लोगों ने इन्हें बच्चा चोर समझा और भीड़ इन्हें मारने के लिए एकत्रित हो गई। पकड़े गए लोग पुरूष धार्मिक नृत्य मंडली से हैं इसका दावा कई लोगों ने फेसबुक पर किया जिन्होंने ये कार्यक्रम देखा था।

ये भी पढ़ें: जानिए बच्चा चोरी के नाम पर फैलाई जा रही 4 झूठी खबरों का वायरल सच

आपको बता दें, पुलिस ने भी ये पुष्ठि कर दी है कि ये पकड़े गए सदस्य वाकिय पुरूष धार्मिक नृत्य मंडली के हैं। जो गांवों में प्रदर्शन करते हैं। ये बच्चा चोर नहीं है। इस वीडियो को झूठे दावों के साथ फेसबुक और व्हाट्सऐप्स पर साझा किया जा रहा है। यदि आपके पास भी ऐसा कोई वीडियो आता है तो शेयर करने से पहले एकबार पुष्ठि जरूर करें।

ये भी पढ़ें: ये हैं अफवाह फैलाने के टॉप 5 सीजन, जानें कैसे प्लान की जाती है फेक न्यूज

याद रखिए आपका एक गलत मैसेज समाज में नहीं आपके घर में भी आग लगवा सकता है। इसलिए समझदार बनिए यदि आपको ऐसा कोई भी मैसेज आता या आसपास ऐसी घटना होती है तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..