पंचदूत मॉर्निंग न्यूज: पढ़िए कम शब्दों में आज दिनभर क्या-क्या रहेगा खास…

0
119

Top News Today : पंचदूत मॉर्निंग में कम शब्दों में आज उन खबरों का अपडेट देंगे जोकि आज दिनभर चर्चा में रह सकती हैं। जानिए दिनभर क्या-क्या रहेगा खास… हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

किसान आंदोलन
पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के चौथे दिन शंभू बॉर्डर पर जमकर हंगामा हुआ। किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले बरसा दिए। शरीर पर गोले फटने की वजह से कई किसानों को चोटें आई हैं। अंबाला में तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है। वहीं प्रदर्शन में शामिल एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने के आरोप में किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ समेत 6 पर FIR दर्ज की गई है। अब तक 3 मीटिंग बेनतीजा रहीं चौथी मीटिंग 18 फरवरी को होगी।

केजरीवाल सरकार का आज विधानसभा विश्वास प्रस्ताव
दिल्ली में केजरीवाल सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर शनिवार को विधानसभा में सुबह 11 बजे से चर्चा होगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शुक्रवार (16 फरवरी) को विधानसभा में तीसरी बार विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा उन्हें गिरफ्तार करवाकर सरकार गिराना चाहती है। उन्होंने भाजपा पर खरीद-फ़रोख़्त का आरोप लगायया है। कहा है कि हमारे विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया है।स्पीकर राम निवास गोयल ने विश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद गुरुवार को सदन को स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा था कि शनिवार को इस विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। आज ही के दिन केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में भी पेश होना है। शराब घोटाले में ED ने 5 समन के बाद भी केजरीवाल के पेश नहीं होने पर कोर्ट में याचिका लगाई थी।

ISRO के INSAT-3D सैटेलाइट की लॉन्चिंग आज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) शनिवार (17 फरवरी) को मौसम की सटीक जानकारी देने वाला सैटेलाइट INSAT-3DS लॉन्च करेगा। इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाएगा। सैटेलाइट की लॉन्चिंग GSLV Mk II रॉकेट से होगी। उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में तैनात होगा। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ के अनुसार 10 नवंबर 2023 से INSAT-3DS के वाइब्रेशन टेस्ट शुरू हो गए थे। यह 6-चैनल इमेजर और 19-चैनल साउंडर के जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी देगा। साथ ही सर्च और रेस्क्यू के लिए जमीनी डेटा और मैसेज रिले करेगा।

ये भी पढ़ें: आज हद हो गई.. और पत्नी की काट दी गर्दन, जानें क्या है यूपी का ये दिल दिहलाने वाली घटना? VIDEO

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय’ यात्रा का आज 35वां दिन है। राहुल आज वाराणसी पहुंचेंगे। काशी में 12 किलोमीटर की यात्रा में राहुल काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। राहुल के साथ सीनियर लीडर जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता हैं। इससे पहले चंदौली में जहां राहुल ने स्टे किया था। वहां देर रात BHU के 25 प्रोफेसरों और छात्रों के डेलीगेट्स ने मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने BHU में हो रहे एक्टिविटी को लेकर बात की। IIT-BHU गैंगरेप मामले पर चिंता जताई। राहुल की यात्रा ने शुक्रवार को चंदौली से यूपी में एंट्री की थी। इस दौरान उन्होंने जनसभा में कहा था कि देश में जो नफरत और हिंसा फैल रही है उसका कारण अन्याय है।

BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन
BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 फरवरी यानी शनिवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इसमें पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA के 400 सीटों के जीत के लक्ष्य के लिए देशभर से डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। 17 फरवरी को फर्स्ट हाफ में पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं।

ये भी पढ़ें: गहलोत सरकार के 200 बड़े विवादित टेंडरों की जांच शुरु, ये होगा भजनलाल सरकार का एक्शन प्लान

खेल समाचार:

  1. फैमिली इमरजेंसी के कारण भारतीय टीम के स्पिनर आर अश्विन राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शुक्रवार को BCCI ने इसकी जानकारी दी। BCCI ने कहा, चैंपियन क्रिकेटर और उनके परिवार के लिए हम सपोर्ट करते हैं। खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों का स्वास्थ्य सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बोर्ड अश्विन और उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध करता है, क्योंकि वे इस चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। इससे पहले राजकोट टेस्ट में शुक्रवार को रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे किए। वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज बने। उनसे पहले अनिल कुंबले ने 105 मैचों यह उपलब्धि हासिल की थी।

    विदेश समाचार:

1. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर न्यूयॉर्क कोर्ट ने 2,946 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनके सभी बिजनेस पर 3 साल के लिए बैन लगाया गया है। ट्रम्प पर यह कार्यवाही धोखाधड़ी के मामले (सिविल फ्रॉड केस) में की गई है। ट्रम्प पर आरोप था कि उन्होंने 100 मिलियन डॉलर, यानी 832 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का घोटाला किया। उन्होंने अपनी जमीन, जायदाद की झूठी जानकारी देकर अपनी नेटवर्थ बढ़ाई। न्यूयॉर्क अटॉर्नी जनरल लेटीटिया जेम्स ने ट्रम्प पर ये केस किया। इसकी सुनवाई जस्टिस आर्थर एफ एंगोरोन ने की।

2. रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत हो गई है। रूस की तास न्यूज एजेंसी ने इसका दावा किया है। नवलनी रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में कैद थे। उनकी मौत रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक एक महीने पहले हुई है। वहां 15 से 17 मार्च को चुनाव होंगे। नवलनी को 2021 में 19 साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया है कि राष्ट्रपति पुतिन को विपक्ष के नेता एलेक्सी नवलनी की मौत की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ डॉक्टर ही उनकी मौत की वजह साफ कर पाएंगे।

बिजनेस समाचार:

  1. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। आज यानी शुक्रवार 16 फरवरी को RBI ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में सेंट्रल बैंक को लोगों के बहुत सारे सवाल भी मिले थे। उसके आधार पर, RBI ने एक FAQ (सवाल-जवाब) भी जारी किया है। इससे पहले 31 जनवरी को जारी सर्कुलर में RBI ने कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा।

2. हरियाणा और पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन से हिमाचल प्रदेश की टूरिज्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में सड़कें बंद होने से पहाड़ों पर पर्यटक नहीं पहुंच पा रहा। नतीजा- 85% से 90% एडवांस बुकिंग कैंसिल हो गई हैं। वॉक इन टूरिस्ट यानी मौके पर बुकिंग करने वाले सैलानी भी 50% घट गए हैं। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों से 13 फरवरी से ही रौनक गायब है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।