UP के बदायूं में सगे भाइयों की उस्तरे से गला रेतकर हत्या, कत्ल से पहले कातिल ने मांगी थी मदद, जानें पूरा मामला?

0
142

Uttar Pradesh Budaun Double Murder: यूपी के बदायूं की बाबा कॉलोनी में मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। मंडी समिति पुलिस ने 3 घंटे बाद रात को एक्शन लेते हुए एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार है। दोनों आरोपी भी भाई हैं। हालांकि, अभी तक वारदात की वजह सामने नहीं आई है। आरोपियों की पड़ोस में ही सैलून की दुकान है।

बच्चों की मां ने बताया, ”साजिद और जावेद बाइक से मेरे घर आए थे। जावेद बाइक लेकर बाहर खड़ा था। साजिद घर के अंदर आया। कहा कि भाभी मेरी पत्नी की डिलीवरी होनी है। वह अस्पताल में भर्ती है। मुझे 5000 रुपए दे दीजिए। इस पर उन्होंने अपने पति को फोन करके साजिद द्वारा पांच हजार रुपये मांगने की जानकारी दी।  मैंने साजिद को पैसे दे दिए।

इसके बाद मैंने उससे कहा चाय पी लो। मैं चाय बनाने चली गई। साजिद ने मुझसे कहा कि मुझे घबराहट हो रही है। मैं थोड़ा छत पर टहल लेता हूं। छत पर जाकर साजिद ने मेरे दोनों बच्चों की हत्या कर दी। आरोपी ने उसके तीसरे बच्चे को भी मारने की कोशिश की, हालांकि वह आरोपी से छूटकर भाग गया। विनोद की पत्नी ने बताया कि हमारी उससे कोई रंजिश नहीं थी। यह किसी की साजिश है।  हत्या का क्या कारण है पता नहीं है। मेरा उन लोगों से कोई विवाद नहीं है।”

ये भी पढ़ें: कोटा में NEET की छात्रा का अपहरण, पिता को गंभीर हालत में वॉट्सऐप की बेटी की तस्वीरें, जानें पूरा मामला?

लाल घेरे में दोनों मृतक बच्चे

पिता ने FIR में क्या दिया
बच्चों के पिता ने FIR में कहा- मंगलवार शाम को घर के सामने सैलून की दुकान करने वाला साजिद जावेद के साथ बाइक से आया। उस वक्त घर पर पत्नी संगीता और मां मुन्नी देवी और 3 बच्चे, जिनके नाम हैं-आयुष (13), पीयूष (9) और आहान (6) मौजूद थे। साजिद ने पत्नी से कहा कि मेरी पत्नी को डिलीवरी होनी है। डॉक्टर ने 11 बजे रात का समय दिया है।

उस समय तक जावेद घर के बाहर खड़ा था। साजिद ने पत्नी से 5000 रुपए मांगे। पत्नी ने कहा कि अभी लाकर देती हूं, तभी साजिद ने बेटे पीयूष से पुड़िया लाने को कहा। पीयूष पुड़िया लेने चला गया। फिर साजिद ने पत्नी से कहा-पता नहीं, आज मेरा मन घबरा रहा है।

थोड़ी देर छत पर घूम लेता हूं। फिर पीयूष को अपने साथ छत लेकर चल दिया। आयुष से पानी लाने को कहा। फिर उसने भाई जावेद को भी अंदर बुला लिया। जावेद-साजिद, आयुष और आहान को साथ लेकर छत पर चले गए। पत्नी संगीता पैसे लेने अंदर घर में चली गई। पत्नी अंदर से पैसे लेकर बाहर आई, तो साजिद-जावेद जीने से उतर रहे थे।

साजिद-जावेद के हाथ में खून से सनी हुई छुरी थी। उन्होंने पत्नी को देखते ही कहा कि आज मैंने अपने काम पूरा कर दिया है। यह देखकर पत्नी घबरा गई। फिर चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस-पास के लोग आ गए। लोगों ने साजिद को पकड़ लिया। मगर जावेद भाग गया। फिर साजिद को पुलिस के हवाले कर दिया।

दादी-मां के बयानों में काफी अंतर
बच्चों के पिता विनोद कुमार का कहना है, “मेरी आरोपियों से कोई दुश्मनी नहीं थी। मैं तो उन्हें जानता तक नहीं। पता नहीं उन्होंने ऐसा क्यों किया?”। बच्चों की मां और दादी के बयान एक दूसरे से मेल नहीं खा रहे। मां का कहना है कि आरोपी घर आने के बाद उनसे मिले। पैसे मांगे फिर छत पर टलने के बहाने वारदात की। वहीं, दादी का कहना है कि आरोपी आने के बाद उनसे मिले। जब वह चाय बनाने गईं तब बच्चों को जाकर मार दिया।

ये भी पढ़ें: Narzo70Pro5G भारत में लॉन्च, हाथ के इशारों पर चलेगा फोन, जानें कीमत और तगड़े फीचर्स

एक आरोपी फरार दूसरे की मौके पर मौत
घटना के बाद पुलिस अफसरों ने साजिद और जावेद की तलाश में तीन टीमें लगा दीं। सर्विलांस से उनकी लोकेशन ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस लोकेशन को ट्रेस करते हुए सिविल लाइन थाने के शेखूपुरा जंगल में पहुंची। वहां पर टीम को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने भी मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में गोली चलानी शुरू की। इसी दौरान एक गोली साजिद के पैर में लग गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई है। वह बाबापुरी इलाके का रहने वाला था। वहीं, दूसरा आरोपी जावेद अभी फरार है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।