बॉक्सर विजेंदर सिंह BJP में शामिल, कांग्रेसियों ने जमकर साधा निशाना, देखें तस्वीरें

0
140

Vijender Singh Join BJP: हरियाणा के भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को कांग्रेस को छोड़ BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे हार गए थे। अचानक विजेंदर सिंह का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आना किसी को पच्च नहीं रहा। सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भाजपा में शामिल होने के बाद विजेंदर ने कहा कि मैं विकास और देश की तरक्की के लिए भाजपा से जुड़ा हूं। मैं चाहता हूं कि मैं लोगों का भला कर सकूं। हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर विजेंदर सिंह ने कहा कि मैंने हमेशा गलत को गलत और सही को सही कहा है। मैं भाजपा में शामिल होकर बहुत सारे खिलाड़ियों का भला करूंगा। कांग्रेस में क्या कमी है कि आप भाजपा में शामिल हो गए, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो कांग्रेस वाले बताएंगे कि उनमें क्या कमी है। मैं तो अब बीजेपी में शामिल हो गया हूं।

ये भी पढ़ें: बूढ़ा हो रहा है देश का साक्षर राज्य केरल, डेमोग्राफी में चौंकाने वाला बदलाव, जानें कारण?

इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी। ​​​​

ये भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

ये भी पढ़ें: OnePlus Nord CE4 स्मार्टफोन के इस फीचर ने मार्केट में मचाई धूम, जानें क्या है कीमत

ड्रग तस्कर आरोप लगे
पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।


तस्‍कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्‍नी के नाम रजिस्‍टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्‍नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।