पहलवान विनेश फोगाट ने PM कार्यालय के बाहर छोड़ा खेल रत्न-अर्जुन पुरस्कार…बजरंग पुनिया ने शेयर किया Video

Vinesh Phogat Leaves Khel Ratna, Arjuna Awards : भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान किया था। वहीं साक्षी के सन्यास के बाद 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था। बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी।

0
275

Vinesh Phogat Leaves Khel Ratna, Arjuna Awards : दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने 26 नवंबर को पुरस्कार को लौटाने का एलान किया था, और आज यानी शनिवार (30 दिसंबर) को विनेश फोगाट ने अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार वापस कर दिया है। पहलवान विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर कर्तव्य पथ पर खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार सड़क पर रख कर छोड़ दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने उठा लिया। इस वाकये का एक वीडियो पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “यह दिन किसी खिलाड़ी के जीवन में न आए। देश की महिला पहलवान सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं।” आपको बता दें कि विनेश और उनके साथी प्रधानमंत्री कार्यालय जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उनका रास्ता रोक लिया। बाद में विनेश ने कर्तव्य पथ पर अपने पुरस्कारों को रख दिया। विनेश फोगाट को साल 2016 में अर्जुन अवॉर्ड और साल 2020 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिला था।

बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे। इसमें संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया था। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने संन्यास लेने का ऐलान किया था। साक्षी ने कहा कि हमने पूरे दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन WFI का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह चुना जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं। इस दौरान साक्षी ने अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए थे।

वहीं साक्षी के सन्यास के बाद 22 दिसंबर को बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड लौटा दिया था। बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। उन्होंने कहा था कि मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूँ। कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है। यही मेरी स्टेटमेंट है।

देखें video :

ये भी पढ़ें : अयोध्या के लिए इंडिगो ने भरी पहली उड़ान, पायलेट के साथ यात्रियों ने लगाया ‘जय श्री राम का नारा’

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।