सावधान जल्द शुरु होने वाली है हीटवेव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
67

weather news today: देश के मौसम में अब कुछ ही दिन बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन महीनों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा सकता है। यानी अप्रैल, मई और जून में हीटवेव का दौर रहेगा। मौसम विभाग की माने तो इस दौरान प्री मानसून का दौर छोटा और कम रहेगा। हालांकि, मानसून के आखिरी चरण में अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। अल नीनो के जाने से बारिश पर असर देखने को मिल सकता है। अत्यधिक बारिश कुछ राज्यों में खतरे की घंटी बजा सकती है। आशंका है कि दक्षिणी राज्यों में मानसून के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 29 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं अनुमान दिल्ली, राजस्थान में भी लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: कहां है वसुंधरा राजे? BJP की हर लिस्ट से क्यों गायब हुआ नाम, बताई जा रही है ये वजह

देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ा तापमान
देश के कुछ हिस्सों में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव संबंधी पूर्वानुमान देखें तो, विदर्भ के कुछ हिस्सों, गुजरात, मराठवाड़ा और पूर्वोत्तर मध्य महाराष्ट्र, पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो सामान्य से तीन से चार डिग्री अधिक है।

ये भी पढ़ें:  क्या है मंप्स वायरस? राजस्थान में धीरे-धीरे पसार रहा है पैर, बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में

वहीं, भारत के आंतरिक प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों, महाराष्ट्र, गुजरात के शेष हिस्सों, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तरी ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जो सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

ये भी पढ़ें: Ladakh Protest News: 21 दिनों से अनशन पर लद्दाख क्यों बेखबर है सरकार? VIDEO

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों को कवर करने वाले सिंधु-गंगा के मैदानी राज्यों में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से एक से दो डिग्री नीचे है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है, उसके बाद धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।