कहां है वसुंधरा राजे? BJP की हर लिस्ट से क्यों गायब हुआ नाम, बताई जा रही है ये वजह

राजे की जगह इस बार भजनलाल शर्मा ने ले ली है। यही उनकी नाराजगी की वजह हो सकती है। हालांकि उन्होंने खुलकर कभी भी अपनी नाराजगी का इजहार नहीं किया है।

0
201

भाजपा ने बिहार, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सभी राज्यों में भाजपा की सूची में 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं। इनमें मध्यप्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सभी राज्यों में भाजप के 40-40 दिग्गज नेताओं के नाम हैं। PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीनों राज्यों में जनसभाएं करेंगे।

मध्यप्रदेश की सूची में राजस्थान के सिर्फ सीएम भजनलाल शर्मा को जगह मिली है। जबकि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को इस सूची में शामिल नहीं किया गया है। राजस्थान की पूर्व सीएम राजे इन दिनों राजनीति में बहुत ही कम सक्रिय हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है मंप्स वायरस? राजस्थान में धीरे-धीरे पसार रहा है पैर, बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में

कहां है वसुंधरा राजे?
राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद से ही वे पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में कम दिखाई दे रही हैं। हालांकि इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि राजे सीएम नहीं बनाए जाने से हाईकमान से नाराज चल रही हैं। राजे की जगह इस बार भजनलाल शर्मा ने ले ली है। यही उनकी नाराजगी की वजह हो सकती है। हालांकि उन्होंने खुलकर कभी भी अपनी नाराजगी का इजहार नहीं किया है।

ये भी पढ़ें:  जब पर्ची में लिखे नाम को देखकर उड़ गए वसुंधरा राजे के होश, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ VIDEO

हाल ही में भाजपा ने राजे के बेटे और झालावाड़-बारां सीट से वर्तमान सांसद दुष्यंत सिंह को फिर लोकसभा का टिकट दिया है। दुष्यंत सिंह यहां से सांसद हैं। दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने के बाद वर्ष 2004 में पहली बार सांसद चुने गए थे। पिछले 35 साल से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। राजे वर्ष 1989 में इस सीट से पहली बार सांसद चुनी गईं। इसके बाद से लगातार पांच बार वे सांसद रहीं।

पश्चिम बंगाल के स्टार प्रचारक
पश्चिम बंगाल से BJP की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और पार्टी के IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय का नाम भी शामिल हैं। PM मोदी और प्रमुख केंद्रीय नेताओं के अलावा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ओर से शुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, स्वप्न दास गुप्ता, मुफुजा खातून, रुद्रनील घोष, अमिताभ चक्रवर्ती, सुकुमार राय, सिद्धार्थ टिर्की, देवाश्री चौधुरी सहित कई बड़े नेता स्टार प्रचारक बनेंगे।

बिहार के स्टार प्रचारक
बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए BJP ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, MP के CM मोहन यादव, बिहार के दोनों डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के नाम हैं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।