डोनाल्ड ट्रंप के भारत आते Google से पूछने लगे इंडियंस ये फनी सवाल, हंसकर होगा पेट दर्द

1319

ट्रेडिंग खबर: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump India Visit) पत्नी मेलेनिया ट्रंप के साथ दो दिवसीय भारत दौरे पर आ गए हैं। ट्रंप के दौरे को लेकर भारत में जबरदस्त माहौल है। इन सबके बीच भारतीय गूगल पर कई रोचक सवालों को सर्च कर रहें हैं। इनमें ट्रंप की बेटी से लेकर उनकी पत्नी को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि गूगल (Google) पर क्या सवाल पूछ रहे हैं भारतीय।

  1. डॉनल्ड ट्रंप की बेटी का क्या नाम है?
    डॉनल्ड ट्रंप की बेटी का नाम इवांका ट्रंप हैं। इवांका भी ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आ रही हैं। इवांका के पति जेरेड कुशनर भी उनके साथ हैं। इवांका ट्रंप प्रशासन में सलाहकार भी हैं। इवांका सबसे पहले 2017 में भारत आई थीं। तब इवांका हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में शिरकत करने भारत आई थीं।
  2. डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी का नाम क्या है?
    डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी का नाम मेलेनिया ट्रंप है। मेलेनिया ट्रंप की तीसरी पत्नी हैं। उनका जन्म 1970 में स्लोवेनिया में हुआ था। वह मॉडल भी रह चुकी हैं। ट्रंप और मेलेनिया ने 2005 में शादी कर ली थी।
  3. इवांका की उम्र कितनी है?
    इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 को हुआ था। उनके पति का नाम जेरेड कुशनर है।
  4. POTUS क्या है?
    President of the United States का शॉर्ट टर्म POTUS है, यानी अमेरिका के राष्ट्रपति।
  5. मेलेनिया ट्रंप की उम्र कितनी है?
    मेलेनिया का जन्म 1970 को हुआ है। वह अमेरिका की प्रथम महिला हैं।
  6. डॉनल्ड ट्रंप की उम्र कितनी है?
    अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था। वह इस समय 74 साल के हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।