अतिथि ट्रंप के स्वागत में लगे 1000 से ज्यादा होर्डिंग, सभी में हिन्दी की भारी गलतियां

0
968

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। उनके साथ पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी हैं। अहमदाबाद से शाम को ट्रम्प फैमिली ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचेंगे। आगरा दौरे को खास बनाने के लिए एयरपोर्ट से ताजमहल तक के 14 किमी. रास्ते को सजाया गया है।

पूरे रास्ते में वेलकम की हजारों होर्डिंग लगाई गई हैं। इनमें करीब 1000 से ज्यादा पोस्टर और होर्डिंग हिंदी भाषा में लगाए गए हैं। हालांकि, हिंदी में लगे पोस्टर में भाषा की कई सारी गलतियां हैं। 10X15 साइज तक की बड़ी-बड़ी होर्डिंग पर हिंदी भाषा में लिखे स्लोगन में गलतियां हैं।

इस होर्डिंग में स्लोगन लिखा है- मिलेगा विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र से। हालांकि, होर्डिंग में लिखे 12 शब्द के इस स्लोगन में 5 शब्द गलत लिखे हैं। जो शब्द गलत लिखे गए हैं वे बेहद सामान्य शब्द जैसे- लोकतंत्र, विश्व और मिलेगा हैं।

इस होर्डिंग में मोदी और ट्रम्प की फोटो के साथ स्लोगन लिखा है- दो महान देश एक बेमिसाल दोस्ती। 6 शब्द के इस स्लोगन में दो शब्द बेमिसाल और दोस्ती गलत तरीके से लिखे गए हैं।

यह होर्डिंग नगर निगम आगरा की तरफ से लगाई गई है। होर्डिंग में स्लोगन लिखा है- कूड़ा कचरा अब नहीं बचेगा, क्यूंकि वो आ रहा है आपके शहर…। स्थानीय लोगों का कहना है कि कूड़ा कचरा से ट्रम्प के दौरे को किस आधार पर कनेक्ट किया गया है यह बिल्कुल समझ से परे है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।