मशहूर अभिनेत्री जनीत अमान को मिली रेप करने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

0
643

मुम्बई: मशहूर अभिनेत्री जनीत अमान ने बीती रात जुहू स्थित पुलिस स्टेशन में कथित बिजनेसमैन अमन खन्ना के खिलाफ रेप केस दर्ज करवाया है। जुहू पुलिस स्टेशन ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। जुहू पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, ऐक्ट्रेस ने बिजनेसमैन अमन खन्ना पर इससे पहले भी उन्हें धमकाने और पीछा करने का आरोप लगा चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमन खन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है। जनीत ने 2 महीने पहले भी 30 जनवरी को अमन खन्ना पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था। अमन खन्ना को उस समय भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ आरोप दर्ज किया था।

क्या है आरोप-
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 38 साल के इस बिजनसमैन का नाम सरफराज उर्फ अमन खन्ना है। बताया गया है कि वह अभिनेत्री का काफी समय से पीछा कर रहा था और आरोपी अश्लील मेसेज भी भेजता था। अमन खन्ना पर ऐक्ट्रेस के घर जबरदस्ती घुसने, बदतमीजी करने और बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप दर्ज किया जा चुका है।

अमन खन्ना पर पहले भी दर्ज है केस-
पिछले भी केस दर्ज होने के कारण पुलिस ने सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर पीछा करने 354 (D) और महिला को सरेआम धमकाने के खिलाफ 509 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। बताया जाता है कि अमन खन्ना कई तरह का कारोबार करता है। वह फिल्ममेकिंग और रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय है। जानकारी के अनुसार, सरफराज मानसिक रूप से भी परेशान है। उसके खिलाफ मुंबई के बांगुर नगर में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now