अर्जुन कपूर ने अनन्या या श्रद्धा से आशिकी पर आदित्य की ली चुटकी…देखें promo

Koffee with Karan 8 promo : करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ का नया प्रोमो जारी हो चुका है। प्रोमो में इस बार ‘कॉफी विद करण’ में बतौर मेहमान अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। यह एपिसोड गुरुवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। करण जौहर ने आगामी एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया।

0
187

Koffee with Karan 8 promo : करण जौहर का टॉक शो ‘कॉफी विद करण 8’ का नया प्रोमो जारी हो चुका है। प्रोमो में इस बार ‘कॉफी विद करण’ में बतौर मेहमान अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। यह एपिसोड गुरुवार को टेलीकास्ट किया जाएगा। करण जौहर ने आगामी एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बैठिए, लड़के यानी अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर इस हफ्ते कॉफी काउच पर हैं, और वे घर को बर्बाद कर रहे हैं!”

बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य कपूर इन दिनों अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं, उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। ऐसे में करण जौहर अपने शो में आदित्य कपूर की खिंचाई करते हुए भी नजर आएंगे। शो मे करण के साथ अर्जुन कपूर भी अनन्या के नाम पर आदित्य की खूब खिंचाई करते नजर आते हैं। शो में आदित्य ने अपने और अनन्या की डेटिंग खबरों पर भी खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने गाजा के लिए ऐसा क्या कह दिया? कि UNICEF को करना पड़ा पोस्ट

प्रोमो में करण, आदित्य कपूर से पूछते हैं कि ऐसी खबरें कि तुम अनन्या पांडे को डेट कर रहे हो। इस पर आदित्य ब्लश करते हैं और बोलते हैं, ‘मुझसे कोई सीक्रेट मत पूछना, मैं तुम्हें कोई झूठ नहीं बताऊंगा।’

शो में करण जौहर हर बार कि तरह इस बार भी रैपिड फायर राउंड खेलते नजर आएंगे। इस राउंड में करण आदित्य से पूछते हैं, “अगर आप श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे के साथ लिफ्ट में फंस गए तो आप क्या करेंगे?” हालांकि इस सवाल का जवाब अर्जुन कपूर देते नजर आते हैं। अर्जुन ने जवाब में कहा,”आशिकी तो जरूर करता, अब किसके साथ वह नहीं पता।” जब आदित्य, अर्जुन को हैरानी से देखते हैं तो वह अनन्या के पापा चंकी पांडे की नकल करते हुए कहते हैं, ‘आई एम जोकिंग।’

दूसरी ओर अर्जुन से उनके जीवन के बारे में अफवाहों के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि वह वास्तव में काउच पर कुछ अफवाहों को स्पष्ट करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें : विद्युत जामवाल ने न्यूड फोटो में जॉन, रणवीर को दी मात…राम गोपाल ने किया रिएक्ट

देखें video :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ये भी पढ़ें : डांसर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन ने रचाई ‘एनीमल’ एक्टर से शादी..देखें तस्वीरें

साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now