Koffee With Karan 8 : अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग शादी की खबरों पर लगाया विराम

Arjun Kapoor on wedding plans Malaika Arora : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल्स को अक्सर साथ में पार्टी, शादी और हॉलीडे में चिल करते हुए देखा जाता है। बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी।

0
176

Koffee with Karan 8: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कपल्स को अक्सर साथ में पार्टी, शादी और हॉलीडे में चिल करते हुए देखा जाता है। बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। बाद में कपल्स ने इन खबरों को अफवाह करार दिया। हाल ही में अर्जुन कपूर ने एक चैट शो के दौरान मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया।

ये भी पढ़ें : Top 7 Grinch Movies : इस क्रिसमस अपनी फैमिली के साथ देखें ये किड्स शो…बच्चों की बनी पहली पसंद

दरअसल, अर्जुन कपूर करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ में आदित्य रॉय कपूर के साथ पहुंचे थे। शो के दौरान करण ने अर्जुन से पूछा कि मलाइका उनसे उम्र में 9 साल बड़ी है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ऑनलाइन निगेटिविटी और ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ता है, इसका उनके रिलेशन पर क्या असर पड़ता है? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा- ‘ऐसा कोई असर नहीं है जिस पर असर नहीं पड़ता है। आपको बस इससे डेली डील करना होगा। ये सभी लोग बस आपका अटेंशन पाने के लिए इस तरह के कमेंट्स करते हैं।’

बातों-बातों में अर्जुन कपूर (arjun kapoor) कहते हैं की वो सही समय आने पर ही मलाइका  से शादी की बात करेंगे। मैं बेहद खुश हूं की रिलेशनशिप में हूं, जिस जगह पर आज हम दोनों खड़े हैं उसके लिए खूब स्ट्रगल किया है। मैं मलाइका से जरुर शादी के बारे में बात करुंगा। जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अर्जुन कपूर से 9 साल बड़ी है।

ये भी पढ़ें : इंटरनेट सेंसेशन बना बॉबी का एनीमल ‘जमाल कुडु’ सिगंनेचर डांस..मेकर्स ने किया रिलीज..देखें VIDEO

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।