Bade Achhe Lagte Hain: बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन 4, देखें यहां शो का पहला प्रोमो

1250

एकता कपूर अपने शो बड़े अच्छे लगते हैं (Bade Achhe Lagte Hain) के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। बड़े अच्छे लगते हैं के नए सीजन में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले है। ये जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। हर कोई इन दोनों को पर्दे पर साथ में देखना चाहता है।

रिपोर्ट्स की माने तो पहले इस शो का नाम बहारें होने वाला था लेकिन फिर इसका नाम बड़े अच्छे लगते हैं फिर से रखा गया है। शो में हर्षद ऋषभ और शिवांगी भाग्यश्री के किरदार में नजर आएंगी। शो का पहला प्रोमो भी सामने आ चुका है. इस प्रोमो को काफी पसंद भी किया गया है।


फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने जल्द ही शो का दूसरा प्रोमो रिलीज करने का फैसला लिया है। इस प्रोमो के साथ लोगों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रोमो के साथ शो के लॉन्च की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं ये 6 फिल्में और सीरीज, देखें लिस्ट

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

शो के लिए मेकर्स ने खुशबू ठक्कर, गौरव एस बजाज, मनोज कोल्हटकर, नितिन भाटिया, दिव्यांगना जैन, ऋषि देशमुख, यश पंडित, रोहित चौधरी, प्युमोरी मेहता, मानसी श्रीवास्तव, अरुशी हांडा, अविरथ पारेख, पंकज भाटिया को भी अप्रोच किया है।


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।