BB OTT 2: लिपलॉक के बाद भी नहीं बचा पाई Akanksha Puri, जानें क्या हुआ बीते एपिसोड में

0
507

BB OTT 2:  ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss Ott ) का सीजन 2 अपने ड्रामा और सलमान खान की होस्टिंग स्टाइल से दर्शकों को काफी मनोरंजन कर रहा है। अब बात की जाए कंटेस्टेंट की तो अबतक बिग बॉस के घर से कई कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। वहीं बीती रात आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) घर से बाहर कर दी गई हैं।

आकांक्षा ने जिया शंकर और अभिषेक मल्हान के साथ नॉमिनेशन पर चर्चा करके एक महत्वपूर्ण नियम तोड़ा था। इस वजह से बिग बॉस ने नियम तोड़ने की सजा के तौर पर जिया, आकांक्षा और अभिषेक को नॉमिनेट कर दिया। जिसके बाद आकांक्षा पुरी घर से बाहर चली गईं।

लिप-लॉक करने के लिए ट्रोल हुईं आकांक्षा
शो में आकांक्षा पुरी का सफर काफी विवादित रहा था।  उनके एक टास्क के दौरान लेबनानी मॉडल जेडी हदीद के साथ कैमरे के सामने 30 सेकेंड तक लिपलॉक किया। जिसके चलते वह काफी ट्रोल भी हुईं। वहीं वीकेंड का वार पर सलमान खान ने जेडी और आकांक्षा की क्लास भी लगाई।

बता दें, बिग बॉस ओटीटी 2 से अब तक कई प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं। इसमें सबसे पहले पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरस्वानी, आलिया सिद्दीकी और अब आकांक्षा पुरी भी शामिल हो गई हैं। वहीं  बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस के अंदर बंद 9 प्रतियोगी अविनाश सचदेव, बबिका धुर्वे, जिया शंकर, फलक नाज़, जेडी हदीद, साइरस ब्रोचा, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।