बिग बॉस 16 फेम ऐक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी हॉस्पिटल मे भर्ती…’उडारियां’ को-स्टार ने दी जानकारी

Priyanka Chahar Chaudhary hospitalised : बिग बॉस 16 फेम और उडारियां ऐक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए दुख पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, ऐक्ट्रेस इन दिनों अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ से जूझ रही हैं। इस बात की पुष्टि ऐक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

0
178

Priyanka Chahar Chaudhary hospitalised : बिग बॉस 16 (big boss 16) फेम और उडारियां ऐक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस के लिए दुख पहुंचाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, ऐक्ट्रेस इन दिनों अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ से जूझ रही हैं। इस बात की पुष्टि ऐक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। तस्वीर सामने आने के बाद से ही फैंस एक्ट्रेस के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

प्रियंका हॉस्पिटल में हुई भर्ती

ऐक्ट्रेस प्रियंका पिछले कुछ समय से हेल्थ को इश्यूज को लेकर परेशान चल रही हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि, अब ‘उडारियां’ अभिनेत्री कमल ददियाला यानी शो में प्रियंका चाहर चौधरी की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने दी है। अभिनेत्री कमल ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के कैनुला वाले हाथ की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप पाइप भी देखने को मिल रही है। पोस्ट शेयर करते हुए कमल ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाओ, हमारी बबली गुरल फिर से खुश रहो @priyankachaharchoudhary’

ये भी पढ़ें : हॉलीवुड स्टार विन डीजल पर यौन उत्पीड़न का आरोप, पूर्व असिस्टेंट ने किए चौकाने वाले खुलासे

फैंस ने दी प्रियंका को दुआ

अभिनेत्री कमल ददियाला  के जरिए जैसे ही फैंस को प्रियंका की हेल्थ अपडेट की जानकारी प्राप्त हुई। फैंस ने अभिनेत्री के लिए शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे, जल्दी ठीक हो जाओ परी। बुरी नजरें तुमसे दूर रहे।’ एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, ‘इंशाअल्लाह वह बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी।’एक प्रशंसक ने कहा, ‘आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं… जल्द ठीक हो जाओ परी।’ कहा जा रहा है कि अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एक्टर तुषार कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं।

प्रियंका के करियर की शुरुआत

प्रियंका चाहर चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने ‘ये है चाहतें’ और ‘गठबंधन’ में छोटी भूमिकाओं के साथ टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनेत्री को ‘उडारियाँ’ से प्रसिद्धि मिली। अंकित गुप्ता द्वारा अभिनीत ‘फतेह’ में उनकी केमिस्ट्री को काफी सराहा गया। एक्टर बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : बर्थडे पार्टी में पैपराजी पर भड़की हिना खान, बोली ‘अब आप मुझे बताएंगे’…देखें video

ये भी पढ़ें : Shani 2024: साल 2024 में इन राशियों पर रहेगा शनि का दोष, हर तरह से रहेंगे परेशान

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।