उम्र में अपने लाइफपार्टनर से छोटे हैं बॉलीवुड के ये 8 सितारे!

0
489

मुम्बई: इश्क में सब जायज है..ऐसा हम आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स के बारें में कह रहे हैं जिन्होंने अपनी उम्र से कई बड़ी हीरोइनों-हीरो से शादी की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दिलीप कुमार और सायरा बानो है। चलिए एक नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स कपल्स पर…।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले कुणाल खेमू ने साल 2015 में एक्ट्रेस सोहा अली खान से शादी की। जहां कुणाल 34 साल के हैं, वहीं सोहा की उम्र 39 साल है। दोनों के बीच 5 साल का अंतर है।

Kunal

जरीना भी आदित्य की तरह छोटे पर्दे और बड़े पर्दे की मशहूर अदाकारा हैं। दोनों साल 1986 में शादी के बंधन में बंधे। आदित्य अपनी पत्नि से पांच साल छोटे हैं। जी हां, जरीना 58 साल की हैं और आदित्य 52 साल के।

Aditya-Pancholi

मशहूर डायरेक्टर, एक्टर और सिंगर फरहान अख्तर ने साल 2000 में अनुधा से शादी की। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। लेकिन फरहान भी उम्र में अपनी पत्नि से छोटे ही रहे हैं। अनुधा 49 साल की हैं, वहीं फरहान की उम्र 43 साल है।
Farhan-Akhtar

साल 2016 में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों के बीच कुछ सालों का अंतर है। बात दें, बिपाशा 38 साल की हैं और करण 35 साल के।

Karan-Singh-Grover

बॉलीवुड का पॉपुलर कपल साल 2007 में एक दूसरे का हुआ था। अभिषेक, ऐश्वर्या से दो साल छोटे हैं। ऐश्वर्या का जन्म 1973 में हुआ और अभिषेक का 1976 में।

ये भी जरूर पढ़ें:  पहली बार पर्दे पर अरबाज-सनी लियोन जोड़ी, बोल्ड सीन और सस्पेंस से भरा है फिल्म का ट्रेलर

Aishwariya

मॉडल और एक्टर अर्जुन रामपाल ने मिस यूनिवर्स रह चुकी मेहर जेसिया के पति हैं। दोनों ने साल 1998 में शादी की। अर्जुन अपनी पत्नि से चार साल छोटे हैं। फिलहाल, अर्जुन 44 साल के हैं और उनकी पत्नि मेहर 48 साल की।

Arjun-Rampal

अमृता सिंह अभिनेता सैफ अली खान की पहली पत्नि हैं। हालांकि अब दोनों पति-पत्नि के बंधन से दूर हैं। लेकिन सैफ उन पतियों में से हैं, जिनकी उम्र अपनी पत्नि से कम रही हैं। सैफ 46 साल के हैं। जबकि अमृता की उम्र 59 साल है। खैर, अब सैफ करीना कपूर के पति हैं, जो उनसे करीब 9 साल छोटी हैं। दोनों ने साल 2012 में शादी की थी।

ये भी जरूर पढ़ें: क्या आपने देखा अरविंद केजरीवाल की फिल्‍म का Trailer, यहां देखें Video

Saif-Ali-Khan

बॉलीवुड का सबसे चार्मिंग कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत। क्या आपको पता शाहिद-मीरा से पूरे 13 साल बड़े है। फिलहाल उनके एक बेटी भी है जो एक साल की चुकी है।

download

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)