सोनम कपूर की बहन ने रखा भांजे का प्यारा-सा नाम, VIDEO में देखें कैसे हुआ बेबी वेलकम

सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते दिन हॉस्पिटल से घर ले आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आनंद आहूजा ने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। फिर उनके पास सोनम कपूर आ जाती हैं।

0
343

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके बिजनेसमैन पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) अपने न्यूबॉर्न बेबी को लेकर घर आ चुके हैं। कपूर परिवार ने नन्हे मेहमान का स्वागत कुछ अलग अंदाज में किया है। कपूर परिवार ने जहां घर पहुंचने पर सब मीडिया और सुरक्षाकर्मी में मिठाई बांटी तो अब सोनम की बहन ने अपने भांजे के लिए एक बढ़िया सरप्राइज तैयार किया है।

दरअसल, रिया कपूर ने अपनी इंस्ट्रास्टोरी में एक वीडियो शेयर किया जिसमें कपूर मेन्शन नजर आ रहा है जोकि बेहद खूबसूरत तरीके से सजा हुआ है। वहीं, कई सारे नोट लगे हुए हैं, जिन पर वेलकम बेबी कपूर आहूजा लिखा है। इसके साथ ही रिया कपूर ने अपने भांजे को ‘सिंबा’ नाम दिया है।

ये भी जरुर पढ़ें: सोनम कपूर की शादी के बीच चोरी-चुपके इस एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें

बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहूजा बीते दिन हॉस्पिटल से घर ले आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आनंद आहूजा ने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। फिर उनके पास सोनम कपूर आ जाती हैं। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिखाई देता है क्योंकि वह कैमरे की तरफ पीठ किए हुए नजर आती हैं। इसके बाद आनंद आहूजा और सोनम कपूर के साथ उनके बेटे का घर पर स्वागत होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।