ट्विटर पर जारी है ‘तैमूर अली खान’ पर बहस, इसी बीच ये तस्वीर भी बनी गर्म मुद्दा

0
517

मुम्बई: अभिनेत्री करीना कपूर ने मंगलवार सुबह बेटे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद ही करीना और उनका नवजात बच्चा सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में छाने लगा। करीना-सैफ ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा है। वहीं अभी तक केलव तैमूर ट्वीटर-फेसबुक पर चर्चा का विषय थे। वहीं हाल ही में फोटो शेयरिंग इंस्ट्राग्राम पर नवाब तैमूर की रॉयल नर्सरी की तस्वीर वायरल हो गई। तस्वीर में इंटीरियर डिजाइनर रिताक्षी अरोड़ा नजर आ रही है।

आपको बता दें तैमूर के जन्म के बाद सबसे पहले फिल्म निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट कर करीना कपूर को उनके मां बनने की बधाई दी। उसके बाद करीना की बहन करिश्मा कपूर, उनकी क्लोज फ्रेंड अमृता अरोड़ा और फिर एक्टर तुषार कपूर द्वारा भी करीना को बधाई दी गई थी।

बता दें, 46 साल के सैफ अली खान और 36 वर्षीय करीना कपूर की शादी 2012 में हुई थी। सैफ की उनकी पहली बीवी अमृता सिंह से भी एक बेटी सारा और एक बेटा इब्राहिम है। वहीं, सोमवार को सैफ ने कहा था, ‘आनेवाला बच्चा आधा मेरा है और आधा करीना का है। यह बच्चा हम दोनों के रिलेशनशिप को पूरा कर देगा।’

 ट्विटर पर बहस जारी

  • मंगलवार के बाद बुधवार को भी तैमूर नाम रखे जाने को लेकर बहस जारी है।
  •  तारिक फतेह ने ऐसे कुछ ट्वीट्स को री-ट्वीट किया है। ‏@mithileshpandey ने ट्वीट किया- सैफ -करीना को अपने आने वाले बच्चों का नाम #NadirShah और #MuhammadGhori रखना चाहिए।
  •  @DopeFloat ने ट्वीट किया- सैफीना ने अपने बच्चे का नाम एक ऐसे शख्स पर रखा जिसने दुनिया की 5% आबादी का खात्मा कर दिया था। दिल्ली में सत्ता पर काबिज होने के लिए 1 लाख लोगों का मर्डर कर दिया था।
  • ‏@bholenath ने ट्वीट किया- @TarekFatah आप तो जानते ही हैं कि ये दोनों बॉलीवुड के हैं और बॉलीवुड में लोगों का IQ लेवल कितना एवरेज है।
  • कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, ”तैमूर एक हत्यारे और हमलावर का नाम था। इस तरह से नवजात का नाम रखना एक अत्याचारी शासक को फॉलो करना है।
  • पाक मूल के लेखक @TarekFatah ने करीना को टैग करते हुए ट्वीट किया है- आप या तो अनपढ़ हैं या घमंडी। बेटे का नाम तैमूर रखकर आपने ऐसा कर दिया है कि वह भारतीयों का नरसंहार करने वाले शख्स के नाम से जाना जाए।

 

 खबर पसंद आने पर कमेंट कीजिए और जीतिए स्मार्टफोन-अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क कीजिए

ऋषि ने बुधवार को ट्वीट किया, करीना और सैफ को बधाई। उन दोनों का बेटा बेहद प्यारा है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बधाई के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं आप सबका संदेश पहुंचा दूंगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस डॉक्टर ने करीना कपूर खान के बेटे तैमूर की डिलिवरी करवाई है। उसी डॉक्टर ने करीना, करिश्मा और रणबीर कपूर की भी डिलिवरी करवाई थी। जी हां तैमूर को इस दुनिया में लाने में मदद करने वाले डॉक्टर रुस्तम पी.सोनावाला ने ही कपूर खानदान के इन सितारों को डिलिवरी करवाई थी।

करीना की डिलिवरी की खबर आने के कुछ घंटों बाद करीना और तैमूर की एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। हालांकि यह साफ नहीं था कि तस्वीर सच्ची है या झूठी। लेकिन इस तस्वीर को कई लोग शेयर कर रहे थे। इस तस्वीर में करीना का सिर जिस तकिया पर था उस पर ब्रीच लिखा था। बता दें कि सैफ अली खान भी इसी अस्पताल में पैदा हुए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now