BoxOffice पर छाई ब्रह्मास्त्र, तीसरे दिन की कमाई जानकर ट्रोलर्स के उड़ जाएंगे होश

ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड में भारत में 125 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र पिछले 6 साल में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

0
715

Brahmastra Box Office Collection: रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट स्टारर ब्रह्मास्त्र बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी विरोध और ट्रोलिंग के बावजूद फिल्म ने तीसरे दिन भी लगभग 45 करोड़ का बिजनेस किया है।

ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड में भारत में 125 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस हिसाब से ब्रह्मास्त्र पिछले 6 साल में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 225 करोड़ रुपए की कमाई की है।

वहीं शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कई खबरें वायरल हुई थीं कि ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने से PVR और Inox के स्टॉक्स में 8% की गिरावट आई है। जिसके कारण PVR और Inox को 800 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इस नुकसान की वजह ब्रह्मास्त्र को बताया जा रहा था।

ये भी जरुर पढ़ें: Darlings की रिलीज से पहले ट्रेंड हुआ BoycottAliaBhatt, जानें क्या इसकी वजह?

हालांकि सोमवार को PVR और Inox के शेयर में 4% (75 रुपए) और 4.75% (22 रुपए) की तेजी आई है। दोनों शेयरों में यह तेजी मार्केट में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स के चलते आई है, जिसके कारण PVR और Inox के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 450 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

ट्रेड पंडितों के मुताबिक, फिल्म अगले 2 दिनों में 300 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के अलावा नागार्जुन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और मौनी रॉय भी अहम भूमिका में हैं।

ये भी जरुर पढ़ें: फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज के 3 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई, मेकर्स परेशान

क्या है ब्रह्मास्त्र का बजट?
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र का बजट 410 करोड़ है। ​​​फिल्म का भारत में फर्स्ट डे कलेक्शन 36 करोड़ का रहा। दूसरे दिन फिल्म ने 6 करोड़ ज्यादा यानी 42 करोड़ की कमाई की। वहीं, तीसरे दिन 45 करोड़ यानी कमाई में 3 करोड़ का इजाफा हुआ है। ऐसे में पिछली 6 फिल्मों में ब्रह्मास्त्र रणबीर की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।