महिमा! खूबसूरती ऐसी कि पहली फिल्म में ही जीत लिया फिल्मफेयर, फिर अचानक हो गई गायब

0
430

बॉलीवुड में बहुत ही कम समय पर अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी का आज 43वां जन्मदिन हैं। बॉलीवुड में अक्सर जब कोई कलाकार पहली बार में हिट फिल्म देता है तो उसे लंबी पारी का घोड़ा माना जाता है। लेकिन अगर हम इस दुनिया का इतिहास उठाकर देखें तो पाएंगे कि इस नगरी के कई चहरे ऐसे भी हैं जिन्होंने बहुत कम समय में एक अलग ही मुकाम हासिल किया है लेकिन फिर भी ये चेहरे अचानक गायब हो गए।

 

महिमा चौधरी भी उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने कम समय में कई सुपरहिट फिल्में दी। महिमा ने अपनी पहली डेब्यू फिल्म परदेस के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (फिल्मफेयर) का एवार्ड हासिल किया था। इन फिल्मों से महिमा चौधरी ने फैन्स के दिलों पर राज किया था। सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से डेब्यू, शाहरूख खान के अपोजिट और पहली ही फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू एवार्ड, किसी एक्ट्रेस के लिए इससे बेहतरीन बात और क्या हो सकती है।

 

अजय देवगन और काजोल जैसे सुपरस्टार्स के साथ महिमा चौधरी ने की ‘दिल क्या करे’ में काम किया। यह फिल्म हिट तो नहीं हुई, लेकिन ठीक-ठाक चली थी। फिल्म के लिए महिमा को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट किया गया था। साल 1999 में महिमा चौधरी की तीन फिल्में आई थीं। दिल क्या करे, दाग दि फायर और प्यार कोई खेल नहीं। बहरहाल, दाग- द फायर अच्छी फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी। फिल्म धड़कन के लिए भी महिमा चौधरी को बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के लिए नोमिनेट किया गया था। फिल्म हिट रही थी, और महिमा चौधरी पर फिल्माया गाना.. अक्सर इस दुनिया में.. भी काफी हिट रहा था।

 

महेश मांजरेकर की फिल्म कुरूक्षेत्र में महिमा चौधरी एक बार फिर संजय दत्त के साथ नजर आईं। फिल्म एवरेज निकली। मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित, रेखा जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के सामने भी महिमा चौधरी ने यहां अपनी छाप छोड़ने में सफलता पाई थी। फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई, लेकिन महिमा का किरदार आज भी लोगों को याद है। बागबां में यूं तो महिमा चौधरी और सलमान खान ने सर्पोटिंग किरदार ही निभाया था। लेकिन पॉजिटिव किरदार होने की वजह से इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।