जैस्मिन सैंडलास के कॉन्सर्ट पर क्यों छिड़ी फैंस के बीच बहस, देखिए VIDEO

70

प्लेबैक सिंगर जैस्मिन सैंडलास (Jasmine Sandlas) हाल ही में अपने एक कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आ गई हैं। अहमदाबाद में हुए उनके लाइव शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके परफॉर्मेंस स्टाइल को लेकर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं।

19 अप्रैल को अहमदाबाद में आयोजित इस कॉन्सर्ट के वायरल क्लिप में जैस्मिन सैंडलास को लहंगा-चोली में अपने लोकप्रिय गाने ‘शरारत’ पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है। परफॉर्मेंस के दौरान वह अचानक खुद पर पानी डालती नजर आती हैं, जिसके बाद वह गाने पर एक्ट जारी रखती हैं।

वीडियो में यह भी देखा गया कि कई बार उन्होंने माइक्रोफोन नीचे कर लिया, जबकि गाना बैकग्राउंड में लगातार चलता रहा। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें लिप-सिंकिंग के आरोपों का सामना करना पड़ा।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई नजर आईं। कुछ यूजर्स ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “ये क्या बकवास है?” वहीं एक अन्य ने सवाल किया, “लिप सिंक क्यों?” एक यूजर ने टिप्पणी की, “लाइव कॉन्सर्ट में भी ये लोग लाइव नहीं गाते।” कई लोगों ने इसे “फेक परफॉर्मेंस” बताते हुए कहा कि गाना पीछे चल रहा था और सिंगर केवल लिप-सिंक कर रही थीं। हालांकि, कुछ फैंस ने जैस्मिन का समर्थन भी किया। एक फैन ने लिखा, “मैं खुद वहां मौजूद था, शो शानदार था। इस तरह का परफॉर्मेंस देने के लिए धन्यवाद।”

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @exclusive.celebs

जैस्मिन सैंडलास करियर प्रोफाइल
जैस्मिन सैंडलास ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत Kick फिल्म के गाने ‘यार ना मिले’ से की थी, जो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद उन्होंने Street Dancer 3D के ‘Illegal Weapon 2.0’, Munjya के ‘तरस नहीं आया तुझको’ और Raid 2 के ‘नशा’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं।

हाल ही में Aditya Dhar के निर्देशन में बनी फिल्म Dhurandhar में उनके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। इस फिल्म फ्रेंचाइजी ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।