‘द गार्डनर’ की वजह से मिला बॉलीवुड को गुलजार…ये है वो 6 बातें जो आप भी नहीं जानतें

0
506

मुम्बई: आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री गुलजार है तो सिर्फ एक शख्स की वजह से संपूर्ण सिंह कालरा। पढकर अजीब लगा..वो दरअसल इसलिए क्योंकि गुलजार साहब का असल नाम ये ही है। जिसके बारें में कुछ ही लोग जानते हैं। चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उस शख्स की जिंदगी के कुछ ऐसे राज खोले जाए। जिनसे आज तक आप रूबरू नहीं हुए।

गुलजार साहब का जन्म ‘दीना’ पाकिस्तान में हुआ था। बात 18 अगस्त 1936 की है। विभाजन के बाद वो भारत आए। 12 साल के गुलजार ने विभाजन के दर्द को अपनी आंखों से देखा था। विभाजन के बाद उनका परिवार दिल्ली में बस गया। और बाद में गुलजार ने अपना रूख मुम्बई की तरफ कर लिया।

गुलजार का उठना-बैठना कम्यूनिस्ट लोगों के साथ था। वहां बिमल रॉय भी आया करते थे। उन्हें गुलजार की समझ पर नाज हुआ। उनकी फिल्म के लिए ही गुलजार ने पहला गाना लिखा था। फिल्म का नाम ‘बंदिनी’ था। गाना था ‘मोरा गोरा अंग लइले’।

उन्होंने ‘गुड्डी’ फिल्म के लिए एक गाना  लिखा। अंदाजा लगाइए कि ये कौन सा गाना होगा। हम सब ये सॉन्ग गुनगुना चुके हैं- ‘हमको मन की शक्ति देना’। जी हां ये गाना जो आप और शायद आपके बच्चे आज अपने स्कूलों में आते है..ये उन्ही का लिखा है।

गुलजार के बारें में अगर आप थोड़ा सा भी जानते हैं तो आपको पता होगा उन्होंने अभिनेत्री राखी से शादी की। और बेटी मेघना गुलजार के जन्म लेते ही राखी से वे अलग हो गए। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने आजतक राखी से तलाक नहीं लिया। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि गुलजार को खाने में फिश राखी के हाथ की पसंद है। आज भी जब गुलजार के घर बैठक जमती है। यार-दोस्त आते हैं। तो फिश राखी ही बनाकर भेजती हैं।

गुलजार को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। जासूसी उपन्यास पढ़ा करते थे वो ज्यादा। लेकिन एक दिन बुक स्टॉल वाले ने उन्हें एक किताब दी। उन्होंने पढ़ी। जिंदगी ही बदल गई। गुलजार पैदा हो गया। इस किताब का नाम ‘द गार्डनर’ था। रविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा लिखी गई किताब थी ये।

‘आंधी’, ‘कोशिश’, ‘नमकीन’, ‘माचिस’, ‘आंधी’, ‘मौसम’, ‘इज्जत’, ‘लेकिन’, ‘अंगूर’ जैसी फिल्में गुलजार साहब ने ही डायरेक्ट की हैं। लेकिन एक फिल्म पिट जाने के कारण वो डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म का नाम था ‘हु तू तू’। इसके दौर में उनकी बेटी और राखी उनके साथ थी। ये तो थी गुलजार साहब के बारें में वो अनहकी बातें जो शायद ही आप जानते है। अब यहां सुनिए उनके कुछ बेहतरीन गीत….जो आज की युवा पीढी के भी दिल के करीब है।

सुनिए गुलजार के बेहतरीन गानें…

 

ये भी पढ़ें:

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क करें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)