बॉलीवुड के इंटरेस्टिंग किस्से: किसी की पेड़ से शादी तो किसी की चली 20 दिन…

0
866

मुम्बई: बॉलीवुड स्टार्स की शादी जितनी शानदार होती है उतने ही कई इंटरेस्टिंग किस्से भी होते हैं। जो शायद ही आपको मालूम हो। तो शुरूवात करते हैं सबसे पहले अनुराग कश्यप और कल्की कोचलिन की से। इनकी शादी 2011 में हुई थी। ज्यादा धूम-धड़ाका नहीं हुआ था, लेकिन फिर भी शादी से जुड़ा एक इंटरेस्टिंग फैक्ट ये है कि दोनों ने 100 साल पुराने आम के पेड़ के नीचे सात फेरे लिए थे। बता दें कि बचपन में कल्की इस पेड़ से खूब छलांग लगाती थी। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं।

अभिषेक से पहले पीपल के पेड़ से की थी ऐश ने शादी
कहा जाता है कि अभिषेक बच्चन के रिसेप्शन में करीब 500 मेहमान शामिल हुए थे। इस दौरान ऊपर से फूल बरसाने के लिए हेलिकॉप्टर हायर किए गए थे। शादी से जुड़ा एक किस्सा ये भी है कि ऐश्वर्या राय का मांगलिक दोष मिटाने के लिए अमिताभ बच्चन ने पहले उनकी शादी पीपल के पेड़ से करवाई थी। बाद वे अभिषेक की दुल्हन बनीं थीं। ये खबर इनकी शादी के बाद मीडिया में भी आई थी। दोनों की शादी 2007 में हुई थी।

20 दिन चली थी शादी, नुरसत फतेह ने दी थी प्रस्तुति
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 1980 को हुई थी। इनकी शादी उस समय की बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादी मानी जाती है। शादी का फंक्शन आरके स्टूडियो में 20 दिन चला था। शादी का रिसेप्शन भी स्टूडियो में ही हुआ था। इनकी शादी का दिलचस्प किस्सा ये है कि नुरसत फतेह अली खान ने इसमें प्रस्तुति दी थी। इस प्रस्तुति के बाद ही नुरसत को बॉलीवुड में गाने का मौका मिला था और वे फेमस हुए थे। हालांकि, अब वे इस दुनिया में नहीं है।

Aishwarya-Rai-and-Abhishek-Bachchan-Celebrate-Their-8th-Wedding-Anniversary-6

7 हजार रुपए का था वेडिंग कार्ड
दोनों की शादी 2010 में बेंगलुरु की एक फाइव स्टार होटल में हुई थी। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत थी इसका वेडिंग कार्ड। एक कार्ड की कीमत करीब 7000 रुपए थी, जो हाथ से बनाया गया था और पूरी तरह ईकोफ्रेंडली था। इसे एक ज्वेलरी बॉक्स में रखा गया था। बॉक्स में कार्ड के अलावा, एक मुगल गंजिफा पेंटिंग, चॉकलेट्स और कार पार्किंग का पास रखा था।

राज कुंद्रा – शिल्पा शेट्टी़ 
राज और शिल्पा ने 2009 में शादी की थी। शादी में शिल्पा ने 5 लाख रुपए की कीमत का लहंगा और 3 करोड़ रुपए की ज्वेलरी पहनी थी। इनकी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ये है कि राज-शिल्पा ने तकरीबन 80 किलो का केक काटा था, जो 9 स्टेज का था।

shilpa-shetty-wedding

सुनील शेट्टी की शादी

सुनील ने 1991 में माना कादरी से शादी की थी। शादी में उन्होंने माना को एक बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी। इस कार के पीछे उन्होंने बीएमडब्ल्यू को डिस्क्राइब करके दिखवाया था ‘BMW- Be My Wife’.

फिल्म का प्रिंट मिला था गिफ्ट में
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर ने 1969 में शादी की थी। इस शादी को खास बनाया था डायरेक्टर सत्यजीत रे के गिफ्ट ने। उन्होंने शर्मिला को बतौर वेडिंग गिफ्ट उनकी फिल्म ‘आपुर संसार’ का 16mm का प्रिंट दिया था। बता दें कि पटौदी अब इस दुनिया में नहीं है।

नीचे दिए लिंक पर किल्क कीजिए और पढ़ें अन्य खबरें

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now