कंगना रनोट की फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर जारी, 17 जनवरी को होगी रिलीज, देखें VIDEO

458

2025 में 1975 की इमरजेंसी के 50 साल पूरे हो रहे हैं और इसपर बनीं फिल्म इमरजेंसी (film Emergency) करीब 3 महीने पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद 17 जनवरी को रिलीज होगी। कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेलर को शेयर किया। इस फिल्म से आपत्ति के बाद जरनैल सिंह भिंडरांवाला और खालिस्तान संबंधित सीन हटाए गए हैं।

बता दें, यह फिल्म भारत के 1975-1977 के आपातकाल पर आधारित है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। फिल्म में इस दौर की घटनाओं और विवादों को दिखाया जाएगा। कंगना रनौत इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।