Kantara 2 first look out : फिल्म ‘कंतारा 2’ का पहला लुक हुआ जारी, ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक आया सामने…video

Kantara 2 first look out : एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा 2’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका टाइटल ‘कंतारा लीजेंड: चैप्टर 1’ रखा है। फिल्म के फर्स्ट लुक में रक्षित शेट्टी का खतरनाक लुक समाने आया है।

0
271

Kantara 2 First Look Teaser Out: एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कंतारा 2’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है। कन्नड़ सुपरहिट फिल्म ‘कंतारा’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही फैंस फिल्म के सीक्वल की मांग कर रहे थे। जिसके बाद मेकर्स ने इसके अगले सीजन का अनाउंसमेंट किया था। फिलहाल, अब ‘कंतारा 2’ का पहला लुक जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने इसका टाइटल ‘कंतारा लीजेंड: चैप्टर 1’ रखा है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक समाने आया है। वहीं पोस्टर में कंतारा आधारित एक कहानी का हिस्सा देखने को मिल रहा है। फर्स्ट लुक में ऋषभ को एक रहस्यमय और अंधेरे से घिरे कुएं या खाई के बीच दिखाया गया। ऊपर की ओर एक रोशनी दिख रही है। जैसे वह उस खाई में कूद रहे हैं।

फर्स्ट लुक में दिखाया गया है कि ऋषभ एक हाथ में फरसा और दूसरे में त्रिशुल लिए हुए हैं। ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा,”दैवीय धरती में कदम रखते हुए।” मेकर्स ने कंतारा लीजेंड: चैप्टर 1′ का अनाउंटमेंट टीजर भी जारी किया है। इस टीजर की शुरुआत में पिछली फिल्म के कुछ सीन दिखाते हैं।

Step into the land of the divine 🔥

Presenting #KantaraChapter1 First Look & #Kantara1Teaser in 7 languages❤️‍🔥

▶️ https://t.co/GFZnkCg4BZ#Kantara1FirstLook #Kantara @shetty_rishab @VKiragandur @hombalefilms @HombaleGroup @AJANEESHB @Banglan16034849 @KantaraFilm pic.twitter.com/2GmVyrdLFK

— Hombale Films (@hombalefilms) November 27, 2023

वीडियो की शुरुआत एक दहाड़ से होती है। इसके साथ ही फिल्म की कहानी का फ्यूचर और पास्ट से कनेक्शन दिखाया जाता हैं। फिर ‘कदंब’ के पैदा होने की कहानी की एक झलक देखने को मिलेगी। इसके बाद ऋषभ शेट्टी का खतरनाक लुक सामने आता है। उनके शरीर पर खून बहता दिखाई देता है।

इसके बाद नैरेटर की आवाज आती है। वह कहता है,“रोशनी। रोशनी में हर कोई सब कुछ देख सकता है। लेकिन यह प्रकाश नहीं है, यह दृष्टि है। क्या हुआ, क्या हो रहा है और क्या होने वाला है, इसका दर्शन, वह प्रकाश जो सब कुछ दिखाता है। क्या आप इसे देख सकते हैं?” फैंस इसे देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

देखें video :


ये भी पढ़े :

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।