खत्म हुआ झगड़ा, नेटफ्लिक्स पर फिर से हंसाने आ रहे है कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर…प्रोमो जारी

6 साल बाद नेटफ्लिक्स ने दोनों कॉमेडियन की लड़ाई खत्म करवा दी है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर टीवी शो पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। जिसका नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल ऐलान करते हुए एक प्रोमो भी जारी कर दिया है।

0
281

Kapil Sharma Sunil Grover reunite : कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर सालों बाद एक फिर से हंसाने आ रहे हैं। फैंस को जिस पल का सालों से इंतजार था कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने उस इंतजार पर ब्रेक लगा दिया है। दोनों कॉमेडियन जल्द ही नेटफिलिक्स पर अपने पुराने साथियों के साथ एक बार फिर फैंस को हंसाते हुए नजर आएंगे।

दरअसल, 6 साल बाद नेटफ्लिक्स ने दोनों कॉमेडियन की लड़ाई खत्म करवा दी है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर टीवी शो पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। जिसका नेटफ्लिक्स ने ऑफिशियल ऐलान करते हुए एक प्रोमो भी जारी कर दिया है। नेटफ्लिक्स ने अपकमिंग शो का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है, ‘दिल थामकर बैठिए। जिस गाड़ी का इंतजार था, वो आ गई है। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। जल्द ही इनका नया पता होगा नेटफ्लिक्स।’

ये भी पढ़ें : परिवार बड़ा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करें रूसी महिलाएं-व्लादिमीर पुतिन

वहीं शो के मेकर्स द्वारा जारी किए गए वीडियो में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों कॉमेडियन खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं, ‘मैं आ रहा हूं जल्द ही नेटफिलिक्स पर’। वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह साथ में 190 देशों में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर तंज मारते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। फिर वो ये भी कहते हैं कि इस बार बाय रोड जाएंगे फ्लाइट से नहीं। वीडियो में सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहीं हैं।

क्यों हुए थे अलग

साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया से आते वक्त फ्लाइट में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बारे में सूत्रों ने बताया था कि कपिल शर्मा ने फ्लाइट में शराब पी रखी थी। उनकी पूरी टीम खाना खा रही थी और नशे में कपिल ने आपा खो दिया और कहा कि वह उनके बिना कैसे खा सकते हैं। फिर कॉमिडयन ने जूता उतार के फेंका। सुनील ग्रोवर की कॉलर तक पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो में भी वापसी नहीं की और दोनों की लड़ाई की खबरें आग की तरह फैल गई।

कपिल शर्मा शो की जान थे सुनील ग्रोवर

हालांकि बाद में कपिल शर्मा ने कई इंटरव्यू में लड़ाई की बात मानी थी। उन्होंने कहा था कि सुनील ग्रोवर उनके छोटे भाई जैसे हैं। कभी कभी मतभेद हो जाते हैं। कपिल ने स्वीकार किया था कि इसके लिए उन्होंने कई बार सुनील से माफी भी मांगी है, लेकिन उस वक्त दोनों फिर साथ नहीं आ सके थें। फिलहाल यह देखना रोचक होगा कि इस बार कपिल और सुनील सालों बाद क्या नया कमाल करते हैं। बता दें कपिल शर्मा शो नें सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे पॉपुलर किरदार प्ले किये हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़ें : Animal की रिलीज के बाद रणबीर कपूर का इस एक्ट्रेस के साथ न्यूड सीन Video वायरल

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।