क्या खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी कपूर के एक्स BF को डेट कर रही हैं, ये देखिए तस्वीरें

इंस्ट्राग्राम पर खुशी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें उनके यूएस ट्रिप की बताई जा रही है।  जहां वह अपने कथित बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ नजर आ रही है।

1437

मुम्बई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और जाने माने फिल्म प्राड्यूसर बॉनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) इन दिनों अपनी बड़ी बहन अभिनेत्री जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) के एक्स बॉयफ्रेंड अक्षत राजन (Akshat Rajan) को डेट कर रहीं हैं। फिल्मी गलियारों की माने तो अक्षत और जान्हवी कभी एक दूसरे को डेट किया करते थे।

अब हाल ही में इंस्ट्राग्राम पर खुशी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें उनके यूएस ट्रिप की बताई जा रही है।  जहां वह अपने कथित बॉयफ्रेंड अक्षत राजन के साथ नजर आ रही है। खुशी ने पहली तस्वीर एक मिरर सेल्फी ली है, जिसमें खुशी ने अपने लुक और वॉशबोर्ड एब्स दिखाकर फैंस को दिवाना बना दिया। जबकि दूसरी तस्वीर में खुशी अक्षत के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर ने जितनी वाहवाही नहीं लूटी उससे ज्यादा चर्चा तस्वीर पर आए कमेंट ने लूट ली।

दरअसल, पोस्ट में अक्षत ने ‘Ly’ के साथ तीन हार्ट इमोजी कमेंट किया है। बदले में खुशी ने ‘iluuuuu’और एक हार्ट इमोजी के साथ रिप्लाई किया। साथ में उनकी बहन जान्हवी ने भी ‘एक्सक्यूज मी’ लिखकर कमेंट किया। जिसके जवाब में खुशी ने ‘आई मिस यू’ लिखकर रिप्लाई किया। खुशी और अक्षत के बीच ‘आई लव यू’ के इन कमेंट्स ने उनके डेटिंग अफवाहों को हवा दे दी है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं।

आपको बता दें, खुशी जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। यह फिल्म जोया अख्तर ने निर्देशित की है जोकि अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। खुशी के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में मिहिर अहूजा, युवराज मेंडा, वेदांग रैना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

क्या सच में अक्षत को डेट कर रही हैं जाह्नवी?
साल 2016 में अक्षत को गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की स्क्रीनिंग में जान्हवी और उनकी मां श्रीदेवी के साथ देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा था कि जान्हवी और अक्षत उस वक्त रिलेशनशिप में थे। हालांकि जान्हवी ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि वह उसका बचपन का सबसे अच्छा दोस्त है। जान्हवी ने ये भी कहा था कि पेपराजी की वजह से वह उनके साथ घूमने फिरने से भी डरता है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।