जल्द शादी करने वाले हैं मलाइका-अर्जुन? जानें क्या लिखा मलाइका ने Instagram पर

1
473

क्या मलाइका अरोड़ा फिर से शादी करने का सोच रही हैं? क्या मलाइका अर्जुन कपूर से शादी करने वाली हैं? ये हम नहीं बल्कि इंटरनेट पर पर फैंस एक दूसरे से पूछ रहे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात की और इशारा किया है। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कुछ ऐसा लिख डाला जिसे पढ़कर हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।

मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक शर्माते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैंने हां कर दी है’। बस अभिनेत्री का कैप्शन पढ़ते ही हर कोई अनुमान लगाने लगा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर दी है।

ये भी पढ़ें: Gujarat Elections 2022: BJP ने जारी की 160 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


हर कोई मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘टू बी मिसेस कपूर’। वहीं अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, हां! किसलिए? क्या आप अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं? बता दें कि फैंस के अलावा सेलेब्स भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों को साथ देख अक्सर फैंस उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल करते रहते हैं। लेकिन, कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं की है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

Comments are closed.