नयनतारा बॉलीवुड से हुईं खफा, वजह के पीछे क्यों आया दीपिका पादुकोण का नाम

0
401

साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) फिल्म जवान को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। कई मीडिया वेबसाइट्स के मुताबिक, खबर है कि नयनतारा जवान में अपनी अपीरियंस से ज्यादा खुश नहीं है। इस वजह से उनकी डायरेक्टर एटली के साथ भी अनबन हो गई है।

बता दें, फिल्म ने रिलीज के 14 दिन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही फिल्म कई रिकॉर्ड्स भी तोड़ चुकी है। जवान महज दो हफ्तों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है। पहले पायदान पर पठान है और दूसरे पर गदर 2 बनी हुई है। जवान ने देशभर में अब तक लगभग 518 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

ये भी पढ़ें: सबसे तेज 200 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी जवान, इन 8 फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड

क्यों खफा हुई नयनतारा बॉलीवुड किंग से
जवान में नयनतारा के साथ दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। फिल्म में उनके किरदार को स्पेशल अपीरियंस बताया गया, लेकिन उन्हें काफी स्क्रीन टाइम दिया गया है, जो सिर्फ एक कैमियो तो नहीं कहा जा सकता। जवान देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म है। नयनतारा इसी बात को लेकर नाराज हैं।

ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य और दिशा परमार के घर खुशियों का माहौल, जानें क्या है वजह?

नयनतारा, जवान की रिलीज के बाद किसी प्रमोशनल इवेंट में भी शामिल नहीं हुई थीं। यहां तक कि हाल ही में मुंबई में हुए सक्सेस पार्टी में भी एक्ट्रेस नजर नहीं आईं, जबकि पूरी टीम ने इवेंट अटेंड किया था। यहां तक जवान के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध और विलेन विजय सेतुपति भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: क्या सच में प्रेग्नेंट है दीपिका पादुकोण, चैट सेशन में किया रणवीर को ऐसा इशारा?

इसके अलावा नयनतारा के रोल के साथ जवान में काट-छाट भी किया गया है। इस सारी बातों की वजह से एक्ट्रेस एटली कुमार से खफा है। फिल्म का ट्रीटमेंट उन्हें पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए अब शायद नयनतारा आगे कोई भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट न करे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।