अपनी ड्रेस का मजाक उड़ाए जाने पर प्रियंका चोपड़ा ने भी शेयर किए कुछ जोक्‍स, देखें तस्वीरें

कुछ लोगों ने इस ड्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि प्रियंका विदेश में भी स्‍वच्‍छ भारत का प्रचार कर रही हैं।

0
839

मुम्बई: न्‍यूयॉर्क में हुए मेट गाला से चर्चा में आई प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। दरअसल इसकी वजह उनकी ड्रेस मानी जा रही है। प्रियंका ने ट्रेंच कोर्ट स्‍टाइल का बॉलगाउन पहना था जिसके पीछे का लटका हुआ कपड़ा काफी लंबा था। यही कारण था कि पूरे समय एक व्‍यक्ति प्रियंका के इस गाउन को संभालते हुए नजर आया।

ट्विटर पर किसी यूजर को प्रियंका की यह ड्रेस ‘झाड़ू’ लगी तो किसी ने इसे प्रियंका का इमरजेंसी ‘पैराशूट’ कह दिया. लेकिन इंटरनेट पर इस मजाक के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस ड्रेस के फायदे और इस पर बनाए गए जोक्‍स खुद भी शेयर किए

प्रियंका चोपड़ा यहां  डिजाइनर राल्‍फ लॉरेंन की ड्रेस में नजर आईं थीं जिसके पीछे 20 मीटर लंबा कपड़ा (ट्रेन) लटका हुआ था। कुछ लोगों ने इस ड्रेस का मजाक उड़ाते हुए कहा कि प्रियंका विदेश में भी स्‍वच्‍छ भारत का प्रचार कर रही हैं।

priyanka-chopra-met-gala-photoshop-battle_650x400_61493803475

इस साल की शुरुआत में प्र‍ियंका चोपड़ा ने ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में भी शिरकत की थी। यूं तो प्रियंका रेड कारपेट पर आते ही छा गईं लेकिन ट्वटिर ने तब भी प्रियंका के स्‍टाइल का जमकर मजाक बनाया था। किसी ने प्रियंका की ड्रेस को ‘काजू कतली’ कहा था तो किसी को प्रियंका ‘फूलदान’ नजर आ रही थीं। ट्विटर ने तो प्रियंका की ड्रेस को जयपुरी रजाई कह दिया था।

फिलहाल प्रियंका के फैंस को हम बताते वे जल्द भारत लौटने वाली है। इसके साथ ही कल्पना चावला पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा भी होगी। यानी कि प्रियंका ने हाल ही में एक हिन्दी फिल्म साइन की है। बताते चले ये प्रियंका की दूसरी बायोपिक होगी। इससे पहले देसी गर्ल मेरीकॉम में काम कर चुकी हैं।

अन्य खबरों के लिए लिंक पर किल्क कीजिए:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)