National Film Award से नवाजे गए आलिया-अल्लू अर्जुन सहित कई फिल्मी सितारें, देखें VIDEO

नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था।

0
91

दिल्ली में 69वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स (national film awards 2023) का आयोजन किया गया है। इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को सम्मान प्रदान करेंगी। समारोह के लिए आलिया भट्ट, कृति सेनन और अल्लू अर्जुन सहित कई विनर्स पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं।

रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया जाएगा। जबकि पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिलेगा। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा। 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा इसी साल अगस्त में की गई थी।

वहीं, 777 चार्ली को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार मिला है। अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। आपको बता दें यह सम्मान पाने वाले वह पहले तेलुगु एक्टर है।


क्या है नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं।

बेस्ट एक्टर: अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्‌ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: पंकज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट फीचर फिल्म: रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट

बेस्ट डायरेक्टर: निखिल महाजन (गोदावरी द होली वाटर)

बेस्ट हिंदी फिल्म: सरदार उधम

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सरदार उधम

बेस्ट चिल्ड्रन मूवी: गांधी एंड कंपनी

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट: भावेन राबरी (छेल्लो शो)

बेस्ट गुजराती फिल्म: छेल्लो शो

बेस्ट मराठी फिल्म: एकदा कायझाला

बेस्ट मलयालम फिल्म: होम

बेस्ट तेलुगु फिल्म: ओपन्ना

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर: एम एम कीरवानी (RRR) और देवी श्री प्रसाद (पुष्पा)

बेस्ट लिरिक्स: चंद्र बोस (कोंडा पोलम)

बेस्ट एडिटिंग: संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: काल भैरव (RRR)

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर: श्रेया घोषाल (इराविन निझल)

बेस्ट कोरियोग्राफी: प्रेम रक्षिष्ठ (RRR)

स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड: विष्णु वर्धन (शेरशाह)

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट: वी. श्रीनिवास मोहन (RRR)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।