उदयपुर में आज होगी नील नितिन मुकेश की शादी, देखें तस्वीरें

0
521

उदयपुर: अभिनेता नील नितिन मुकेश की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उदयपुर के एक पांच सितारा होटल में ‘रोका’ की रस्म की गई। नील रुक्मिणी सहाय से शादी कर रहे हैं जो बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं है। ‘रोका’ के इस कार्यक्रम के लिए नील ने महरून रंग की शेरवानी पहनी थी। तीन दिन के शादी समारोह के लिए नील और रुक्मिणी के सभी रिश्तेदार यहां पहुंच गए हैं।

कल रात संगीत और मेंहदी की रस्म हुई। जिसमें ऋषि कपूर ने नील के लिए गाना गया। आपको बता दें आज रात पूरे भारतीय रीति-रिवाजो के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार नील-रूक्मिणी अपने बॉलीवुड फैंड्स को मुम्बई के एक होटल में पार्टी भी देंगे। यहां देखें नील की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो…।