पठान का टीजर हुआ आउट, बेहद पावरफुल परफॉर्मेंस में नजर आए SRK

2656

Pathaan Teaser: सुपरस्टार शाहरुख खान के 57वें बर्थडे पर उनकी फिल्म ‘पठान’ का टीजर रिलीज किया गया है। 1 मिनट 24 सेकंड के इस टीजर में शाहरुख बेहद डिफरेंट अवतार में नजर आ रहे हैं, टीजर की शुरुआत आवाज के साथ शुरू होती है, जिसमें लोग पठान के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं कि शाहरुख यानी पठान जिंदा भी है या नहीं, इतने में शाहरुख की दमदार एंट्री होती है।

इस टीजर मेें किंग खान के अलावा दीपिका और जॉन की झलक भी देखने को मिली है, दोनों ही फिल्म में बेहद पावरफुल परफॉर्मेंस देते हुए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

देखें वीडियो:

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।