मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने इंडिया पहुंची प्रियंका चोपड़ा,यूजर्स ने किया ट्रोल…video

प्रियंका यहां मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने आयी हैं। इस फेस्टिवल की शुरुआत आज होने वाली है, और यह फेस्टिवल 5 नवंबर तक चलेगा।

0
217

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा को आज इंडिया पहुंच चुकी हैं। प्रियंका का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया है। वीडियो में प्रियंका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका यहां मामी फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने आयी हैं।

इस फेस्टिवल की शुरुआत आज होने वाली है, और यह फेस्टिवल 5 नवंबर तक चलेगा। इस बार प्रियंका अकेले ही एयरपोर्ट पर नजर आईं। जबकि पिछली बार वह अपनी बेटी और पति निक जोनस के पहुंचीं थीं। प्रियंका ने एयरपोर्ट के बाहर आते ही पैपराजी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। प्रियंका के इस अंदाज को देखकर एक बार फिर अभिनेत्री के फैंस उनके दीवाने हो गए हैं।

ये भी पढ़े : BB17 Weekend ka war : अंकिता के पति विक्की जैन पर भड़के सलमान… दो न्यू वाइल्ड कार्ड एंट्री

बता दें कि प्रियंका का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लैक ओवरकोट और ग्रे जॉगर्स में नजर आ रही हैं। प्रियंका का स्पोर्टी लुक फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। कई यूजर्स ने अभिनेत्री के इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए उनके लुक और खासकर फिटनेस की तारीफ की और उनके इंडिया आने पर खुशी जाहिर की है। वहीं कुछ ऐसे भी यूजर हैं, जिन्होंने बहन परिणीति की शादी में ना आने पर प्रियंका से सवाल कर डाले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें, पिछले दिनों ही बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा AAP नेता राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं, लेकिन, प्रियंका कुछ वजहों से इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाईं थी।

ये भी पढ़े : क्यों हो रही है छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा, ?क्या देश में छत्तीसगढ़ में सबसे कम है बेरोजगारी दर

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।