क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं प्रियंका चोपड़ा? इस एक्ट्रेस ने किया बड़ा हिंट, देखिए तस्वीरें

4202
31908

प्रियंका चोपड़ा के जल्द मां बनने की खबर काफी समय से चर्चा में है लेकिन अब इसका हिंट एक हॉलीवुड एक्ट्रेस ने दे दिया जिसके बाद लगभग इस खबर पर यकीन किया जा सकता है लेकिन हम तो आपसे ये ही कहेंगे कि जब तक प्रियंका या निक इस खबर की पुष्ठि नहीं कर देते तब तक आप भी इंतजार करते रहिए।

दरअसल, इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हुई हैं। प्रियंका के फैशनेबल आउटफिट फिर चर्चा में लेकिन इसके साथ उनकी प्रेग्नेंसी खबरें भी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर कान्स की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने जो गाउन पहना था उसमें उनका बैली फैट दिखाई दे रहा था।

उनके इस लुक के बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी को लेकर फिर से कयास लगने शुरू हो गए। हालांकि, हॉलीवुड एक्ट्रेस का कमेंट इन अफवाहों को सही साबित कर रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम पोस्ट पर अमेरिकन एक्ट्रेस ओक्टाविया स्पेंसर ने लिखा- Stunning Mamacita. इंग्लिश में इसका मतलब होता है ‘hot momma’. उनका कमेंट प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबरों को स्ट्रॉन्ग कर रहा है।

कान्स में रेड कारपेट पर प्रियंका रेड कारपेट पर शिमरी ब्लैक और मैरून कलर के थाई हाई-स्लिट गाउन में दिखीं. उनके इस गाउन में से प्रियंका थोड़ा बाहर दिख रहा था। प्रियंका की तस्वीर पर एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है प्रियंका प्रेग्नेंट है। वहीं दूसरे शख्स ने सवाल पूछते हुए लिखा कि क्या प्रियंका प्रेग्नेंट हैं?

वैसे प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाए जा रहे कयास नए नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार प्रियंका चोपड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें आई थीं। तब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था।

खबरें तो पिछले समय प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी टूटने की भी आ रही थी लेकिन ये सब खबर महज अफवाह निकली। खैर इस खबर के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार रहेगा।

ये भी पढ़ें:
पीएम को क्लीन चिट दिए जाने बागी हुए चुनाव आयुक्त, जानिए क्या मामला
5 साल बाद पहली बार मीडिया में आए PM मोदी, राहुल गांधी ने पूछे सवाल

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here