Video: दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बनीं ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा

0
983

मुम्बई: एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली और मिशेल ओबामा जैसी फेमस हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए प्रियंका चोपड़ा दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत महिला बन गई हैं। न्‍यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में प्रियंका सिर्फ पॉप स्टार बेयॉन्से से पीछे रह गईं। बेयॉन्से इस सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। 34 वर्षीय स्टार ने ट्विटर पर सूची को शेयर किया और वोट करने के लिए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया।

प्रियंका ने लिखा, ‘बजनेट और वोट करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। बेयॉन्से मेरे लिए भी नंबर वन हैं।’ सूची में तीसरे स्थान पर मॉडल टेलर हिल हैं और उनके बाद चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर क्रमश: वाटसन, डकोटा जॉनसन और हिलेरी क्लिंटन हैं।

जोली आठवें स्थान पर हैं जबकि इस वर्ष की ऑस्कर विजेता एमा स्टोन 12वें नंबर पर हैं। सुपर मॉडल गिगी हदीद 13वें स्थान पर हैं और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा 21वें नंबर पर हैं। सूची में ‘वंडर वुमन’ की स्टार गैल गैडोट, ओपरा विनफ्रे, नाओमी कैंपबेल, एलिसिया विकेंडर, मार्गट रॉबी और फिल्म ‘बेवॉच’ में प्रियंका की सह-कलाकार एलेक्सांद्रा डैडारियो भी शामिल हैं। बता दें कि इस सर्वे के लिए 7 मिलियन लोगों ने वोट किया था।

इन दिनों प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में बिजी हैं। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं और अपनी अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग कर रही हैं। वह जल्‍द ही अपनी पहली हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्‍म में प्रियंका नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं। य‍ह‍ फिल्‍म 26 मई को रिलीज होने वाली है।

यहां देखें सभी 30 महिलाएं

 

इन्हें भी पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)