2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक Ramayana का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Nitesh Tiwari के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में Ranbir Kapoor भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं Yash रावण की भूमिका निभाते दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का नया टीज़र रिलीज हुआ है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है।
फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट अक्टूबर 2026 में दिवाली के मौके पर दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म में Ranbir Kapoor के अलावा Sai Pallavi, Sunny Deol, Ravi Dubey और Yash अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
टीज़र पर मिला मिक्स्ड रिस्पॉन्स
फिल्म के टीज़र को लेकर फैंस के बीच उत्साह तो है, लेकिन रिएक्शन थोड़ा मिला-जुला देखने को मिल रहा है। कुछ लोग इसके विजुअल्स और भव्यता की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स VFX को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं। संजय गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक लाइन लिखी, खोदा पहाड़, निकला चूहा।
एक यूजर ने लिखा कि टीज़र देखने के बाद ‘इमोशन्स का मिक्स्ड पैकेज’ महसूस हुआ। उनका मानना है कि रणबीर कपूर इस किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे, लेकिन कुछ सीन में VFX उतना डिटेल्ड नहीं लगा जितनी उम्मीद एक बड़े बजट फिल्म से की जाती है।
4000 करोड़ की मेगा फिल्म
फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया जा रहा है, जो इसे अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म के प्रोड्यूसर Namit Malhotra ने बताया कि जब उन्होंने 6-7 साल पहले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, तब लोग इसे पागलपन मान रहे थे क्योंकि भारत में इस स्तर की फिल्म पहले कभी नहीं बनी।
उन्होंने कहा कि दोनों पार्ट्स का कुल बजट लगभग 500 मिलियन डॉलर (4000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है। उनका लक्ष्य है कि इस महान महाकाव्य को ग्लोबल लेवल पर उसी भव्यता के साथ पेश किया जाए, जिसकी यह हकदार है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म को जिम्मेदारी के साथ, लेकिन बड़े विजन के साथ बनाया जा रहा है।
कौन देगा फिल्म में म्यूजिग
फिल्म का संगीत भी उतना ही खास होने वाला है। पहली बार A. R. Rahman और ऑस्कर विजेता Hans Zimmer एक साथ इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। रहमान ने इस सहयोग को “थोड़ा डराने वाला” बताया, क्योंकि वे एक ऐसे विषय पर काम कर रहे हैं जो दुनियाभर में बेहद महत्वपूर्ण और आइकॉनिक है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में भारतीय परंपरा को बनाए रखते हुए कुछ नया और ग्लोबल ऑडियंस के लिए खास देने की चुनौती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































