रणवीर सिंह ने उठाए पत्नी दीपिका के सैंडल, तो लोगों ने दी ऐसी राय, देखें Viral तस्वीरें

2294
11575

मुम्बई: शादी से पहले और शादी के बाद रणवीर औऱ दीपिका पादुकोण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अब हाल ही में एक दोस्त की शादी में पहुंचे दीपिका-रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इसमें से एक तस्वीर में रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण के सैंडल उठाए नजर आ रहे हैं।

तो दूसरी तरह दीपिका मेहमानों से मिलती नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह की हिल्स उठाए ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। एक यूजर ने रणवीर के लिए लिखा-ऐसा लड़का (पति) ईश्वर सभी को दे, तो किसी अन्य यूजर ने लिखा इस कपल को किसी की नजर ना लगे।

दरअसल, इस तस्वीर के वायरल होने कारण बताया जा रहा है कि दीपिका मंडप में पहुंचीं जहां वो चप्पल पहनकर नहीं जा सकती थीं। दीपिका ने अपनी सैंडल उतार दी। दीपिका साड़ी पहने थीं इसलिए उन्होंने हाथ में सैंडल नहीं पकड़ी। तभी रणवीर आए और उन्होंने पत्नी की मदद करते हुए उनकी चप्पल अपने हाथ में पकड़ ली।

शादी में सैकड़ों मेहमान के बीच भी रणवीर ने पत्नी की सैंडल हाथ में पकड़ी। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे। रणवीर अक्सर दीपिका के लिए खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस दौरान दीपिका ऑफ व्हाइट कलर की फ्लोरल साड़ी पहने थीं और रणवीर बंद गले की काली रंग की शेरवानी।


बता दें, रणवीर सिंह शादी के बाद, दो सुपरहिट फिल्में गलीबॉय और सिंबा दे चुके हैं। अब रणवीर फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। जो पहले वर्ल्डकप पर बनने जा रही है। वहीं दीपिका पादुकोण शादी के बाद एसिट अटैक हमले पर बनने वाली फिल्म छपाक में काम कर रही हैं। दीपिका की ये फिल्म अगले साल यानी 2020 में रिलीज होगी। फिल्म छपाक लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन से प्रेरित है। जिसकी कुछ वीडियो और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:
दक्षिण अफ्रीकी सिंगर ने गाई छह अलग धुनों में हनुमान चालीसा, आप भी सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे
‘आतंकवाद की शक्ति IED है और लोगों की शक्ति ‘वोटर ID’ Video में जानिए इसका क्या है मतलब
जब दिग्विजय सिंह ने पूछा क्या 15 लाख मिल गया, तो इस शख्स ने की बोलती बंद, देखें Video
सनी देओल ने अचानक बीजेपी में ली एंट्री, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here