4 महीने प्रेग्नेंट हैं Rubina Dilaik, अगले साल बेबी को जन्म देंगी एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें

फोटोज में फैंस ने एक्ट्रेस बेबी बंप स्पॉट किया। जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं। फिलहास रुबीना की तरफ से अभी तक इस बारें में जानकारी नहीं दी गई।

0
553

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) की प्रेग्रेंसी को लेकर पिछले लंबे समय से खबरें आ रही थी। हिंदुस्तान टाइम्स ने सोर्स के हवाले से लिखा, ‘एक्ट्रेस चार महीने प्रेग्नेंट हैं। ये सच है कि रुबीना और अभिनव अपना फर्स्ट बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं। रुबीना चार महीने प्रेग्नेंट हैं और अगले साल की शुरुआत में उनकी डिलीवरी होगी।

रुबीना मदरहुड को लेकर बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट है। और इसी कारण से वो इस प्रेग्नेंसी को स्पॉटलाइट से दूर रखना चाहते हैं। और प्राइवेसी में इस नए फेज को एंजॉय कर रहे हैं. लाइमलाइट से दूर रहने का एक कारण ये भी था कि एक्ट्रेस लॉन्ग वेकेशन के लिए यूएस गई हैं।’

ये भी पढ़ें: Jawan Trailer: रिलीज हुआ जवान का ट्रेलर, एक्शन ड्रामा और थ्रिलर….सब एक नम्बर

दरअसल, रुबीना ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थी। फोटोज में फैंस ने एक्ट्रेस बेबी बंप स्पॉट किया। जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें सोशल मीडिया पर छाने लगीं। फिलहास रुबीना की तरफ से अभी तक इस बारें में जानकारी नहीं दी गई। अगर ऐसा होता है तो ये रुबिना अभिनव के फैंस के लिए बड़ी खुशी की खबर होगी।

ये भी पढ़ें:  ये हलाल हॉलिडेज क्या है, मुस्लिम महिलाओं में अचानक क्यों बढ़ा इसका क्रेज

आपको बता दें, बिग बॉस 14 में हिस्सा लिया था इस शो में रुबीना ने खुलासा किया था उनके और अभिनव के बीच में अनबन चल रही थी। दोनों का रिश्ता इस मुकाम पर पहुंच गया था उन्होंने तलाक का फैसला कर लिया था। हालांकि, बिग बॉस ने दोनों की जिंदगी में अहम रोल निभाया और दोनों फिर साथ में आ गए। इसके बाद रुबिना एक डांस शो में भी दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने ने ब्रेक लिया तभी से उनकी मां बनने की खबरें आने लगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।