श्रेयस तलपड़े की हालत में सुधार…जानिए साल 2023 में किस सितारे ने खोई जिंदगी, किसने जीती जंग

celebs who passed away in 2023 : जाने-माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas talpade) को गुरुवार (14 दिसंबर) को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। एक्टर 'वेलकम टू द जंगल' फिल्म की शूटिंग कर के घर लौटे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े। फिलहाल, अभिनेता की हालत अब स्थिर है। बता दें कि श्रेयस अय्यर से पहले भी कई और सेलिब्रिटीज 50 से कम की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं।

0
220

Celebs who passed away in 2023 : जाने-माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े (Shreyas talpade) को गुरुवार (14 दिसंबर) को हार्ट अटैक आने की खबर सामने आई थी। एक्टर ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म की शूटिंग कर के घर लौटे थे। तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। फिलहाल, अभिनेता की हालत अब स्थिर है। बता दें कि श्रेयस अय्यर से पहले भी कई और सेलिब्रिटीज 50 से कम की उम्र में हार्ट अटैक का शिकार हो चुके हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में किन सितारों ने किया जिंदगी और मौत में सफर। किसने खोई जिंदगी, तो किसने जीती जंग…

सुष्मिता सेन

इसी साल की शुरुआत में सुष्मिता सेन भी हार्ट अटैक का शिकार हुई थीं। 47 साल की उम्र में एक्ट्रेस की एंजियोप्लास्टी हुई। इस बात का खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर के किया था और बताया था कि उनकी मेन आर्टरी यानी दिल तक जाने वाली मुख्य धमनी में 95% ब्लॉकेज थी। हालांकि सुष्मिता सेन ने इसको मात देकर सर्वाइव कर लिया।

ये भी पढ़ें : एनुअल फंक्शन में बेहतरीन एक्टिंग, स्टनिंग लुक…फैंस को भाया आराध्या बच्चन का अंदाज..देखें video

सतीश कौशिक

इसी साल 8 मार्च की रात होली पार्टी के बाद सतीश कौशिक को हार्ट अटैक आया था। एक्टर को अस्थमा और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या थी। एक्टर की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। सतीश कौशिक की बात करें तो वो एक्टर होने के साथ डायरेक्टर, कॉमेडियन भी थे. उन्होंने अपने करियर में शानदार काम किया है। वो फैंस के दिल में बसते हैं।

नितेश पांडे

फेमस एक्टर नितेश पांडे की इसी साल 24 मई को 51 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई थी। उन्होंने मुंबई के पास इगतपुरी में अंतिम सांस ली थी। 1990 में थियेटर से नितेश ने अपना करियर शुरू किया था। वे कई हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में दिखे थे। फिल्म ओम शांति ओम में उन्होंने शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल निभाया था। वे फिल्म बधाई दो, रंगून, हंटर, दबंग 2, बाजी, मेरे यार की शादी है, मदारी जैसी फिल्मों में दिखे थे। टीवी शोज की बात करें तो उन्होंने साया, अस्तित्व…एक प्रेम कहानी, हम लड़कियां, इंडियावाली मां, हीरो- गायब मोड ऑन में अपने उम्दा काम से सभी का दिल जीता था।

ये भी पढ़ें : ‘प्रीतम सिंह जिंटा’ नाम से भड़की ऐक्ट्रेस, नाम खराब करने पर बॉबी देयोल पर लगाया इल्जाम!

जावेद खान अमरोही

बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही का निधन महज 50 साल मे हो गया था। 14 फरवरी को उनके दोनों फेफड़े फेल होने से मृत्यु हुई थी। जावेद खान अमरोही को साल 2001 में आई फिल्म ‘लगान’ में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अकादमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा उन्हें ‘अंदाज अपना अपना’ और ‘चक दे इंडिया’ में भी अभिनय के लिए काफी सराहा गया था। जावेद खान ने एक इंस्टीट्यूट में बतौर एक्टिंग फैकल्टी भी काम किया है।

गूफी पेंटल

‘महाभारत’ सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर गूफी पेंटल का निधन 5 जून साल 2023 में हुआ। एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। गूफी पेंटल ने ‘महाभारत’ समेत कई टीवी शोज में काम किया था। ‘अकबर बीरबल’, ‘सीआईडी’ और ‘राधा कृष्णा’ जैसे तमाम शोज में वो नजर आए। लेकिन, गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ से मिली। ‘महाभारत’ में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से मिली थी।

आदित्य सिंह राजपूत

एक्टर, मॉडल आदित्य सिंह राजपूत सोमवार को अपने घर के बाथरुम में बेहोश मिले थे। राजपूत को जोगेश्वरी के ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें इस साल के 22 मई को मृत घोषित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें : जाह्नवी कपूर ने ‘डार्क वाटर फोटो’ से इंटरनेट में लगाई आग…देखें ऐक्ट्रेस का हॉट अंदाज

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।