प्रियंका चोपड़ा का उड़ा मजाक, किसी ने कहा काजू कतली तो किसी ने डिस्को बॉल

0
781

सोशल मीडिया: ऑस्कर अवॉर्ड्स के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने काफी सुर्खियां तो बटोरी लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर खिल्ली भी उठाई। दरअसल पीसी ऑस्कर इंवेट में सिल्वर गाउन पहनकर पहुंची। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी ड्रेस की तुलना फूलदान से कर डाली। हद तो तब हो गई जब एक यूजर्स ने उन्हें काजू कतली और डिस्को बॉल बताया।

बता दें फिल्मी सितारों का यूं सोशल मीडिया पर ट्रॉल होना आम है। अभी हाल ही में रणवीर सिंह की ड्रेस पर भी कमेंट किया गया। जिसमें उनकी तुलना कांडोम से की गई। इससे पहले एक कान्स फेस्टिवल के लिए गईं ऐश्वर्या राय बच्चन की लिपस्टिक का भी काफी मजाक बनाया या था। कान्स में ऐश्वर्या पर्पल कलर की लिपस्टिक लगाए दिखीं थीं। उनकी इस लिपस्टिक को भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया था।

ड्रेस और मेकअप से अलग सेलेब्क की सर्जरी और लुक्स पर भी सभी का ध्यान रहता है। हाल ही में जब आयशा टाकिया की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं तो उनकी लिप सर्जरी को लेकर भी काफी मजाक बनाय गया था। लिप सर्जरी कराकर केवल आयशा ही नहीं अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया के निशाने पर आ चुकी हैं। उस वक्त अनुष्का की तुलना बतख से की गई थी।

प्रियंका के फैंस को बता दें कि इस बार पीसी के लिए विदेश टूर ज्यादा खास नहीं रहा। क्योंकि उनका शो क्वाटिंकों सीजन-2 इसबार कुछ कमाल नहीं कर पाया। खबर तो ये भी है कि प्रियंका के पास इन दिनों किसी भी तरह की हिन्दी फिल्म भी नहीं। वहीं हाल ही में पीसी के प्रोडक्शन से दो फिल्में रिलीज हुई है और बहुत जल्द उनकी इंटरनेशनल फिल्म बेवॉच रिलीज होने को है। खैर सेलीब्रेटी हैं इनकी तारिफ और मजाक दोनों ही बनता रहेंगा।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now