सोहा अली ने शेयर की तैमूर अली की ये खास तस्वीर

0
301

मुम्बई: करीना और सैफ के बेटे तैमूर अली खान पटौदी, जन्‍म के बाद से ही चर्चाओं में हैं। खैर लेकिन अब उनकी बुआ यानी सोहा अली खान ने तैमूर का एक स्‍कैच अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर पोस्‍ट किया है। सोहा ने अपने भाई सैफ का एक ऐसा फोटो इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है जिसमें वह अपने बेटे तैमूर का स्‍कैच पकड़े हुए हैं। अगर मानें तो यह सैफ और करीना के बेटे तैमूर का पहला आधिकारिक फोटो है जो लोगों के साथ शेयर किया है।

आपको बता दें बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर पूरे सोशल मीडिया में इसका विरोध किया गया। लोगों ने इस नाम को 14वीं शताब्‍दी के उस तैमूर लंग से जोड़ा जिसने दिल्‍ली को तहस-नहस किया था। उसके बाद करीना और उनके बेटे की अस्‍पताल की एक तस्‍वीर काफी वायरल हुई। करीना और सैफ ने हाल ही में तैमूर के घर आने की खुशी में अपने नजदीकी दोस्‍तों को क्रिसमस की पार्टी भी दी थी।

Thank you @literatefool for this striking sketch of baby Taimur. It is beautifully made ❤

A photo posted by Soha (@sakpataudi) on