‘दबंग 3’ में ऐसी दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा, सामने आया फर्स्ट लुक

6416
35999

मुम्बई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर दी। इंस्टाग्राम पर अपने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, “रज्जो वापस आ गई है!!! दबंग से दबंग 3… ये घर वापसी है। ये मेरा शूटिंग का पहला दिन है, मुझे विश कीजिए..”

फर्स्ट लुक में सोनाक्षी सिन्हा पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत अदाएं दिखा रही हैं। कुछ ही घंटो अंदर इंस्ट्राग्राम पर साढे़ चार लाख से भी ज्यादा लोगों ने उनके लुक्स को पसंद किया। बता दें, फिल्म दबंग सोनाक्षी सिन्हा की पहली डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म में वह सलमान के साथ दबंग, दबंग-2 और दबंग-3 में भी नजर आने वाली हैं। सोनाक्षी के लुक्स के साथ मेकर्स कोई नया बदलाव नहीं किया है।

बता दें, इससे पहले सलमान ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में सलमान ने अपनी शर्ट के कॉलर के पीछे गॉगल्स लगाए हुए हैं जो कि इस फिल्म का सिग्नेचर पोज है। इस तस्वीर में सलमान खान के साथ अभिनेता प्रभु देवा भी दिखाई दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

RAJJO is back!!! From Dabangg, to Dabangg 3…Its homecoming. Day 1 of shoot for me today, wish me luck ❤️ #DabanggGirl

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

फिल्म कब रिलीज होगी इसकी कोई जानकारी नहीं वहीं सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म कलंक इन दिनों खूब चर्चा में जो जल्द रिलीज होने वाली है।

ये भी पढ़ें:
De De Pyar De: आधी उम्र की लड़की के प्यार में पड़े अजय देवगन, देखें Video
Blank Trailer: टेररिज्म का कोई चेहरा नहीं होता.. उसका धर्म सिर्फ पैसा और हमारा धर्म ड्यूटी
BJP की बढ़ सकती है परेशानी, दावा- नहीं गिरा PAK का कोई F-16 लड़ाकू विमान!
‘भगवा नहीं मोदी जी को हरा पसंद है’ बीजेपी का विज्ञापन, जानिए क्यों किया गया ऐसा
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का ‘जन आवाज घोषणापत्र’ जारी, इन पांच मुद्दों पर किया फोकस
Chaitra Navratri 2019 : इस दिन से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र, बन रहा है शुभ संयोग

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here