शाहरुख खान ने अपने बर्थ डे पर फैंस के लिए ‘नेटफ्लिक्स’ को धमकाया! …देखें वीडियो

शाहरुख की फिल्म जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड की बात की जाए तो फिल्म ने 1100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है, और यह एक एक्सटेंडिड वर्जन है, यानी कुछ सीन्स ऐसे रहेंगे जो थियटर्स में नहीं दिखाए गए हैं।

0
565

Shah Rukh Khan Birthday : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज यानी गुरुवार 2 नवंबर को 58 साल के हो गए। उन्होंने अब तक करीब 90 फिल्मों में काम किया है। अपनी शानदार अदाकारी के कारण शाहरुख खान आज भी लोगों के दिल पर राज करते हैं। फैंस को खुश करने के लिए शाहरुख हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिससे वह लोगों को अपने से जोड़े रखते हैं।

ये भी पढ़े : उर्फी जावेद का ‘छोटा पंडित’ लुक देखकर यूजर ने दी जान से मारने की धमकी…पढ़े पूरी खबर

हाल ही में शाहरुख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फैंस को सोशल साइट एक्स (twitter) पर शुक्रिया अदा किया है। इसके अलावा शाहरुख ने अपने जन्मदिन के अवसर पर फैंस को एक और गिफ्ट दिया है। और इसके लिए उन्होंने नेटफ्लिस तक को धमकाया है। दरअसल, शाहरुख ने अपनी फिल्म ‘जवान’ (jawan) को अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है। सिनेमा घरों में गर्दा उड़ाने के बाद शाहरुख अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आग लगाने वाले हैं। इसके लिए शाहरुख ने एक मजेदार वीडियों भी शेयर किया है।

ये भी पढ़े : Aishwarya Rai Birthday: ऑडिशन से नहीं, सुदंर आंखें देखकर मिला था ऐश को फिल्मों में काम

शाहरुख ने यह वीडियो अपनी फिल्म जवान के एक सीन से कॉपी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शाहरुख खान नेटफ्लिक्स को फोन करके धमकाते हुए कहते हैं कि वो नेटफ्लिक्स के सर्वर रूम में हैं और अगर 2 मिनट में जवान रिलीज नहीं की तो ‘टुडुम का बना दूंगा बुडूम…।‘  जिसके बाद नेटफ्लिक्स उन्हें वीकेंड पर  रिलीज करने को कहता है। लेकिन शाहरुख बम की धमकी देते हैं। आगे और क्या होता ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं…

VIDEO : 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़े : शिल्पा शेट्टी के बाद अक्षरा सिंह ने लूटा ‘यूपी बिहार’,भोजपुरी स्टाइल में रिलीज हुआ नया गाना, देखें

शाहरुख के इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म जवान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई की है। वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड की बात की जाए तो फिल्म ने 1100 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है, और यह एक एक्सटेंडिड वर्जन है, यानी कुछ सीन्स ऐसे रहेंगे जो थियटर्स में नहीं दिखाए गए हैं। फिल्म शाहरुख के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा और विजय सेतूपति लीड रोल में हैं। वहीं दीपिका पादूकोण का कैमियो था।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now