अर्जुन कपूर के करियर की बेस्ट फिल्म साबित हो सकती है The lady Killer, देखें ट्रेलर

द लेडी किलर अर्जुन कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। मूवी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का भी यही मानना है कि यह फिल्म अर्जुन कपूर के करियर की बेस्ट मूवी हो सकती है।

493

The lady Killer Trailer: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म द लेडी किलर (The lady Killer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 3 नवंबर को रिलीज हो रही है। 2 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में लव है, लस्ट है और भरपूर सस्पेंस है जो आपको अंत तक बांधे रखेगा।

अर्जुन कपूर के करियर के लिए ‘द लेडी किलर’ फिल्म बेहद खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्टर की पिछली कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। हालांकि द लेडी किलर अर्जुन कपूर के करियर में टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। मूवी का ट्रेलर देखने के बाद फैंस का भी यही मानना है कि यह फिल्म अर्जुन कपूर के करियर की बेस्ट मूवी हो सकती है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर देखने के बाद काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: पोते ने दादी पर लगाया झूठा इल्जाम फिर ऐसी हैवानियत पर उतरा बेटा, देखें ये VIRAL वीडियो

देखें ट्रेलर:

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।