क्या ऐश-सलमान की तस्वीर को ‘ओपिनियन पोल’ बताकर फंस गए हैं विवेक ओबेरॉय

0
500

ट्रेडिंग खबर: एग्जिट पोल 2019 के नतीजों में मोदी सरकार की वापसी की ओर इशारा किया गया है। फिर क्या सोशल मीडिया पर ये खबर जितनी चर्चा में उतने ही चर्चा में पीएम मोदी और राहुल गांधी के मीम्स भी चर्चा में आ गए। लेकिन इन सब के बीच जो सुर्खियों में आया वह अभिनेता विवेक ओबेरॉय।

दरअसल,विवेक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, विवेक ओबेरॉय और अभिषेक बच्चन नजर आ रहे हैं।  इस कोलाज तस्वीर में सबसे पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर है, जिसके साथ लिखा गया है, ‘ओपिनियन पोल’।

इसके नीचे मौजूद तस्वीर में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं, जिसपर लिखा गया है ‘एग्जिट पोल’ और सबसे नीच वाली तस्वीर में ऐश अभिषेक और अपनी बेटी आराध्या के साथ दिख रही हैं, जिसपर ‘रिजल्ट’ लिखा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर रांची के पवन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से अपलोड की थी। विवेक ने उस पर ट्वीट और शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह तस्वीर उन्हें क्रिएटिव लगी, इसलिए उन्होंने इसे शेयर किया। इसमें कोई पॉलिटिक्स नहीं है। यही लाइफ है।

विवेक ओबेरॉय ने तो इस मीम पर अपना रिऐक्शन देते हुए इस शेयर किया है। जैसा कि सभी जानते हैं विवेक और सलमान खान के साथ ऐश्वर्या राय का नाम जुड़ चुका है। ऐसा कहा जाता है कि सलमान और ऐश्वर्या की जुड़ी तोड़ने के पीछे विवेक ओबेरॉय है। ऐसा कहा जाता है विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सलमान खान पर नशे में उन्हें कॉल करने का आरोप लगाया था। माना जाता है कि इसके बाद से ही विवेक के करियर का ग्राफ लगातार नीचे गिरता गया।

बता दें, विवेक ओबेरॉय इन दिनों पीएम मोदी के जीवन पर बनीं फिल्म के कारण चर्चा में हैं। यह फिल्म 24 मई को  देशभर में रिलीज होगी। आज सुबह इस फिल्म का एक नया पोस्टर लॉन्च किया गया है। जिसमें वह शंख बजाते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Exit Poll का परिणाम देख शेयर बाजार में धूम, इन शेयरों में आई सबसे ज्यादा तेजी
समलैंगिक बताने पर महिला खिलाड़ी दुती चंद के परिवार ने किया बहिष्कार
इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलकर घर बैठे कमाए लाखों पैसा, सरकार करेगी इसमें आपकी मदद
बीजेपी को ठग सकते हैं Exit Polls, हो सकता है साल 2004 जैसा हाल, जानिए कैसे?

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं