अर्जुन कपूर ने पूछा यह हाफ गर्लफ्रेंड क्या होता है, देखें ये मजेदार Video

0
748

मुम्बई: एक्टर अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर मोहित सूरी की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का टीजर रिलीज हो गया है। मेकर्स अब तक फिल्म के दो पोस्टर शेयर कर चुके हैं और यह दोनों ही पोस्टर्स देखने के बाद दोनों के फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे पोस्टर में अर्जुन और श्रद्धा एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। पोस्टर में दिख रही बारिश आशिकी-2 की भी याद दिलाती है। आशिकी-2 में श्रद्धा आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आई थीं।

इस फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। अर्जुन इस फिल्म में बिहारी लड़के की भूमिका में दिखेंगे जिसका नाम माधव झा है, जो दिल्ली के एक कॉलेज में पढ़ने आता है। माधव को एक लड़की से प्यार हो जाता है जिसका का नाम रिया सोमनी है, मगर वह खुद को उसकी हाफ गर्लफ्रेंड बनाना चाहती हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी।

मोहित सूरी ने बताया कि इस सीन को शूट करने में पूरे चार घंटे का समय लग गया था। यह पहली बार है जब श्रद्धा चेतन भगत की किताब पर बन रही फिल्म में काम कर रही हैं। वहीं 2 स्टेट्स के बाद अर्जुन के लिए यह दूसरा मौका है। काय पो छे के बाद चेतन भगत के नॉवेल थ्री मिसटेक ऑफ माइ लाइफ और 2 स्टेट पर फिक6ल्में बन चुकी हैं। श्रद्धा आखिरी बार साध अली की ओके जानू में नजर आई थी, इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर ने काम किया था।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)